Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

उत्तराखंड के केदारनाथ में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है

सेक्टर बसुरिया में ग्राम विकास समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

करवा चौथ के अवसर पर विवाहित महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को एक दिवस का अवकाश

: गाडरवारा, 5 वी एवं 8 वी के स्थगित व निरस्त प्रश्नपत्रों की तिथियां घोषित 

Aditi News Team

Tue, Apr 11, 2023
5 वी एवं 8 वी के स्थगित व निरस्त प्रश्नपत्रों की तिथियां घोषित गाडरवारा। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा 5 वी एवं 8 वी वार्षिक परीक्षा के स्थगित किये गए गणित एवं संगीत के प्रश्नपत्रों के साथ 8 वी के लिए निरस्त किए गए संस्कृत विषय के प्रश्नपत्र की नवीन संशोधित समय सारिणी घोषित कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 वी एवं 8 वी के गणित एवं संगीत विषय का प्रश्नपत्र अब 15 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक एवं 8 वी कक्षा के लिए संस्कृत विषय का प्रश्नपत्र 17 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगा। चीचली बीआरसी डी के पटैल एवं साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल ने क्षेत्र के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्रधानपाठको को निर्देश दिये है कि वे 5 वी एवं 8 वी के छात्र छात्राओं को संशोधित समय सारिणी की जानकारी देते हुए उन्हें निर्धारित तिथियों में परीक्षा में शामिल कराएं ।

Tags :

जरूरी खबरें