Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

: चीचली में विकासखंड स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित 

Aditi News Team

Wed, Jun 21, 2023
चीचली में विकासखंड स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत चीचली के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्र छात्राओं को पुस्तकें प्रदान की । कार्यक्रम में सर्वप्रथम बीआरसी डी के पटेल ने शाला प्रवेश उत्सव की रूपरेखा से अवगत कराया। कार्यक्रम में अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती राधा बाई अहिरवार, उपाध्य्क्ष मनीष कौरव ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई बहुत जरूरी है। नए सत्र में छात्र छात्राएँ एक लक्ष्य लेकर पढ़ाई करें एवं परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करें। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनीत नामदेव एवं अंत मे आभार प्रदर्शन बीईओ एएस मसराम ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्रभारी प्राचार्य भारत ताम्रकार, जी एस मेहरा एवं सत्यम ताम्रकार ने किया । कार्यक्रम में रामदास कौरव, चंद्रभूषण कौरव, पार्षद रानू ताम्रकार, के एल साहू, गोपाल जसाठी सहित शिक्षक एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें