Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

उत्तराखंड के केदारनाथ में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है

सेक्टर बसुरिया में ग्राम विकास समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

करवा चौथ के अवसर पर विवाहित महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को एक दिवस का अवकाश

: 5 एवं 8 वी वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन प्रारंभ 

Aditi News Team

Thu, Apr 20, 2023
5 एवं 8 वी वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन प्रारंभ गाडरवारा। बीते गुरुवार से 5 वी एवं 8 वी वार्षिक परीक्षा की अमूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाओ का मूल्यांकन स्थानीय बीटीआई स्कूल में प्रारंभ हो गया। शुरुआती दिन मूल्यांकन प्रभारी प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने मूल्यांकनकर्ताओं को मूल्यांकन के नियमों से अवगत कराया। साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि सभी शिक्षक समय पर उपस्थित रहकर मूल्यांकन पूर्ण कराएं। बीएसी संदीप स्थापक ने कहा कि मूल्यांकन बड़ी जिम्मेदारी है सभी के सामूहिक सहयोग से ये कार्य सम्भव हो सकेगा। विदित हो कि मूल्यांकन कार्य हेतु 2 सहायक मूल्यांकन अधिकारी, प्रत्येक विषय के 2 मुख्य परीक्षक सहित कुल 207 शिक्षको की ड्यूटी लगाई गई है। मूल्यांकन प्रभारी जयमोहन शर्मा ने बताया कि प्रत्येक विषय के मूल्यांकन हेतु प्रथक कमरे की व्यवस्था की गई है। केंद्र पर शुद्ध पेयजल एवं पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था भी की गई है। विदित हो कि साईंखेड़ा ब्लॉक में सिर्फ एक ही मूल्यांकन केन्द्र बीटीआई स्कूल बनाया गया है। मूल्यांकन में समस्त शिक्षको का सहयोग मिल रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें