Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

जांच अभियान सुस्ती के चलते बना जनचर्चा का विषय : सिहोरा उप थाने के अंतर्गत मैन मार्केट से 1, टू व्हीलर एवं चांदी के गहने हुए चोरी

Aditi News Team

Thu, Feb 5, 2026

रिपोर्टर सना खान

सिहोरा उप थाने के अंतर्गत मैन मार्केट से 1, टू व्हीलर एवं चांदी के गहने हुए चोरी

सी सी टी वी कैमरे में कैद हुआ आरोपी का चेहरा सोशल मीडिया में पोस्ट के बाद सिहोरा पुलिस हुई सक्रिय,लेकिन जांच अभियान सुस्ती के चलते बना जनचर्चा का विषय.

नरसिंहपुर जिले में एक और जहां ऑपरेशन ईगल क्लॉक से अपराधों पर अंकुश लगाने की पुलिस कप्तान द्वारा मुहिम चलाई जा रही है वहीं जिले के कुछ थानों के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकियों के नजदीक ही चोरी की वारदात की जा रही है क्षेत्र में सक्रिय चोरों के गिरोहों पर लगाम ना होने से अपराधियों को बढ़ावा मिल रहा है साथ ही उसके विपरीत परिणाम भी आगामी दिनों में बढ़ते आपराधिक प्रकरण के रूप में सामने दिखाई दे रहे है। इसी कड़ी में गत मंगलवार की दरमियानी रात को एक ज्वेलर की दुकान (राहुल ज्वेलर्स)से चांदी के गहने एवं पेठिया परिवार के सुदर्शन पेठिया के प्रतिष्ठान से टीवीएस स्टार मोटर साइकिल की चोरी कर चोर ले उड़े! इससे समूचे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है हालांकि चोर की सीसीटीवी फुटेज से जांच जारी है चौकी प्रभारी विजयपाल राजपूत ने बताया है कि इस घटना पर लगातार नजर रखी जा रही फुटेज द्वारा अपराधियों तक पहुंचेंगे! क्षेत्र इस प्रकार की घटना से आसपास के तमाम गांवों में चर्चा का विषय बना हुआ है !

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें