Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर : गाडरवारा की इंदिरा कॉलोनी आजाद वार्ड में 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन 22 जनवरी से 28 तक होगा

Aditi News Team

Fri, Jan 9, 2026

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर

गाडरवारा l स्थानीय इंदिरा कॉलोनी आजाद वार्ड में 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन 22 जनवरी से 28 जनवरी तक किया जा रहा है जिसमें चार वेद, 18 पुराण एवं 108 कुंडीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ भागवत कथा एवं राम कथा का भव्य आयोजन शामिल होगा l इस यज्ञ में आचार्य श्री प्रदीप मणि जी वृंदावन धाम द्वारा भागवत कथा का वाचन एवं श्री जगतगुरु रामानंदाचार्य जी महाराज एवं श्री संत विपिन बिहारी जी महाराज द्वारा राम कथा का वाचन किया जाएगा l नगर में आयोजित होने वाले इस 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर चल रही है तथा यज्ञ समिति पूरी मेहनत के साथ तैयारियों को आमलीजामा पहनाने में लगी हुई है l इस यज्ञ की शोभायात्रा 21 जनवरी को निकाली जाएगी l यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील समिति सदस्यों द्वारा की गई है l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

गाडरवारा की इंदिरा कॉलोनी आजाद वार्ड में

जरूरी खबरें