Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

चुराये हुये 05 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये के जप्त : दुपहिया वाहन चुराने वाले 4 वाहन चोर गिरफ्तार

Aditi News Team

Fri, Dec 26, 2025

ग्वारीघाट पुलिस पुलिस की कार्यवाही

ग्वारीघाट, मदनमहल, लार्डगंज एवं गोहलपुर, गढा क्षेत्र से दुपहिया वाहन चुराने वाले 4 वाहन चोर गिरफ्तार

चुराये हुये 05 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये के जप्त

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी -*

1. अमन पटैल उर्फ बाटली पिता अमर पटैल उम्र 19 वर्ष निवासी कालीमठ मंदिर के पास थाना मदनमहल

2. तीन विधि विवादित बालक ।

*फरार आरोपी* - 01. सृजल राय पिता रामकृपाल राय उम्र 21 वर्ष निवासी ग्रीनसिटी माढोताल

*अपराध जिनमें गिरफ्तारी की गयी तथा जप्ती-*

01.थाना ग्वारीघाट के अपराध क्रमांक - 465/25 धारा 303(2) बीएनएस में- वाहन क्रमांक एमपी 20 एस एन 4916

02.थाना गढा के अपराध क्रमांक - 675/25 धारा 303(2) बीएनएस में- वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड आर 4154

03.थाना लार्डगंज के अपराध क्रमांक - . 498/25 धारा 303(2) बीएनएस में- वाहन क्रमांक एमपी 20 एमएस 2555

04.थाना गोहलपुर के अपराध क्रमांक - 805/25 धारा 303(2) बीएनएस में- वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड जे 9239

05.थाना मदनमहल के अपराध क्रमांक - 433/25 धारा 303(2) बीएनएस में- वाहन क्रमांक एमपी 20 एस व्ही 7966

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये संपत्ति संबधित अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गये संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ तथा उनके गुजर बसर की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया और घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुये चोरी गये मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।’

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम. डी. नागोतिया, थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्री सुभाष चंद बघेल के नेतृत्व में वाहन चोरो को गिरफ्तार कर चुराये हुये 05 दुपहिया वाहन कीमती चार लाख पचास हजार रूपये के जप्त किये गये है।

थाना प्रभारी सुभाष चंद बघेल ने बताया कि दिनांक 24/12/25 को मुखबिर से सूचना मिली कि 04 व्यक्ति भटौली कुण्ड के पास में है जिनके पास एक मोटर साइकल व एक स्कूटी है वह चारो लोग दोनो गाडियो को बेचने के लिये ग्राहक खोज रहे है। सूचना पर से भटौली कुण्ड पहुंचे जहां चारो ही पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे हमराह स्टाफ की मदद से पकडा गया जो चारो लडको से भागने का कारण पूछा तो कोई जबाव नही दे रहे थे जो चारो से नाम पता पूछा जिन्होने अपना नाम अमन पटैल उर्फ बाटली पिता अमर पटैल उम्र 19 वर्ष निवासी बनारसी सुनार के पास कालीमठ मंदिर मदनमहल व तीन विधि विवादित बालक होना बताया जिनसे मोटर साईकिल व स्कूटी के कागजात मांगने पर कोई कागजात नहीं होना बताये।

संदेह होने पर सभी को थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर दोनों वाहन चोरी के होना स्वीकार करते हुये चारों ने अपने अन्य साथी सृजल राय निवासी ग्रीनसिटी माढोताल के साथ मिलकर थाना ग्वारीघाट, लार्डगंज, गढा, मदनमहल व गोहलपुर क्षेत्र से कुल 05 वाहन चोरी कर आपस में बांट लेना बताते हुये बताये कि सभी एक साथ जाकर रैकी कर सुनसान जगह खडे वाहन का लाक तोड कर वाहन को चुरा लिया करते थे ।

चारों से एक-एक दुपहिया वाहन जप्त किये गये है । फरार आरोपी सृजल राय के घर पर दबिश दी गयी जो घर पर उपस्थित नही मिला जिसके घर से एक दुपहिया वाहन जो कि थाना ग्वारीघाट क्षेत्र से चुराया था जिस पर थाना ग्वारीघाट के अ.क्रं. 465/25 में पंजीबद्ध है को जप्त किया गया है ।

सभी के विरुध्द थाना ग्वारीघाट में इस्तगासा क्रं. 01/25 धारा- 35(1)(ई) बीएनएसएस/303(2) बीएनएस का कायम कर जांच में लिया गया । पतासाजी करने पर अन्य जप्त किये गये वाहन के सम्बंध में थाना गढा, लार्डगंज, गोहलपुर एवं मदनमहल में अपराध पंजीबद्ध होना पाये गये है। जिनमें सभी की विधिवत गिरफ्तारी की गयी है।

*उल्लेखनीय भूमिकाः* - शातिर वाहन चोरो को पकडने में थाना प्रभारी ग्वारीघाट सुभाष चंद बघेल, उप निरीक्षक नीलेश पोर्ते, प्रधान आरक्षक उमेश शुक्ला, संतोष राय, आरक्षक छत्रपाल निषाद, सुनील कौरव, विक्रम, मनोज झारिया, की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जबलपुर पुलिस

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें