Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

लोगों की समस्याओं का हुआ तुरंत निराकरण

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

चुराये हुये चांदी के जेवर एवं मूर्ति जप्त : थाना गोराबाजार अंतर्गत सूने मकान का ताला तोडकर चोरी करने वाले 5 नकबजन गिरफ्तार

Aditi News Team

Sun, Dec 7, 2025

थाना गोराबाजार अंतर्गत सूने मकान का ताला तोडकर चोरी करने वाले 5 नकबजन गिरफ्तार

चुराये हुये चांदी के जेवर एवं मूर्ति वजनी 400 ग्राम तथा नगद 62 हजार रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 2 रॉड जप्त

नाम पता गिरफ्तार आरोपी-

1-श्रीत ठाकुर पिता वीरेन्द्र ठाकुर उम्र 21 वर्ष निवासी चांद बाड़ी बी सैक्टर थाना पिपलानी जिला भोपाल

2-सूरज उर्फ गोलू तिर्की पिता संतोष तिर्की उम्र 26 वर्ष निवासी चांद बाड़ी बी सैक्टर थाना पिपलानी भोपाल

3-राहुल अहिरवार पिता नाथूराम अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी चांदमारी थाना पिपलानी भोपाल

4-शिवम सोनी पिता भगवानदास उम्र 26 वर्ष निवासी इंद्र विहार कालोनी इयरपोर्ट रोड हुजूर थाना गांधी नगर भोपाल

5-नवीन उईके पिता अर्जुन उईके उम्र 22 वर्ष निवासी कालीबाडी मंदिर के पीछे महात्मागांधी चौराहा थाना गोविंदपुरा जिला भोपाल

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति संबंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 04/यातायात सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन मे थाना गोराबाजार एवं क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा अंतर्जिला नकबजन गिरोह के 5 नकबजनों को गिरफ्तार कर चुराये हुये चांदी के जेवर एवं मूर्ति वजनी 400 ग्राम तथा नगद 62 हजार रूपये जप्त किये गये है।

थाना गोराबजार में दिनांक 31-10-25 को रत्न कुमार श्रीवास्तव उम्र्र 64 वर्ष निवासी दत्त टाउन शिप तिलहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ है उसके बड़े भाई हेमंत कुमार श्रीवास्तव का मकान उसके मकान के बाजू से दत्त टाउन शिप में है भाभी श्रीमति रेखा श्रीवास्तव एवं बेटी अभिनीता श्रीवास्तव दिनंाक 27-10-25 की दोपहर में दिल्ली चले गये थे । दिनंाक 30-10-25 केा सुबह लगभग 10 बजे बड़े भाई हेमंत कुमार श्रीवास्तव के घर के छत की लाईट जल रही थी जिसे वह बंद करने गया था तब तक सब ठीक था । दिनॉक 31-10-25 को सुबह काम करने वाली बाई घर पर आकर साफ सफाई करने के लिये चाबी लेकर गेट का ताला खोलकर देखी अंदर का दरवाजा खुला था जो तुंरत वापस आकर उसे सूचना दी कि घर का ताला दरवाजा खुले हुये है उसने जाकर देखा घर का सामान अस्त व्यस्त फैला हुआ था अलमारी के लाकर खुले हुये थे लकड़ी के बक्से खुले हुये थे। अपने भाई को फोन करके सूचना दिया कि घर में चोरी हो गई है लाकर तथा लकडी के बक्सों में क्या क्या सामान था पूछने पर भाई ने बताया कि अलमारी के लकर में चांदी के पायल 3 जोडी, बिछिया 2 जोडी, चूडिया 12, एवं 10 सिक्के, चांदी के लक्ष्मी गणेश की मूर्तिया 2 जोडी एवं 8000/- रूपये नगद व लकडी के बाक्स में पीली थैली में रखे 80,000/- रूपये थे जो नहीं मिले कोई अज्ञात चोर चांदी के जेवर करीबन 150 से 200 ग्राम के चुराकर ले गये है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 306/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

दौरान जांच के तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से आरोपी शिवम सोनी पिता भगवानदास सोनी उम्र 26 वर्ष निवासी इंद्र विहार कालोनी एयर पोर्ट रोड हुजूर थाना गांधीनगर भोपाल को भोपाल से अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की जिसने पूछताछ पर बताया कि कार एमपी 04 जेड ई 3663 को 4 दिन के लिये किराये पर लेकर अपने साथी सूरज उर्फ गोलू तिर्की, राहुल अहिरवार एवं नवीन उईके तथा श्रीत ठाकुर के साथ जबलपुर आया था, रैकी करते हुये दत्त टाउन शिप स्थित सूने मकान का ताला तोडकर चांदी के जेवर एवं नगदी 88 हजार रूपये चुराना स्वीकार करते हुये बताया कि चांदी के जेवर अपनी बहन के घर मे छिपाकर रख दिया था तथा चुराये हुये 88 हजार रूपये में से 8 हजार रूपये आने जाने मे खर्च होना व 80 हजार रूपये में से 16-16 हजार रूपये आपस में बांट लिये थे।

सूरज उर्फ गोलू तिर्की, राहुल अहिरवार एवं नवीन उईके तथा श्रीत ठाकुर को अभिरक्षा मे लेते हुये सूरज तिरकी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड एवं नगद 9 हजार रूपये, नवीन उईके से 1 रॉड नगद 11 हजार रूप्ये, श्रीत ठाकुर से 16 हजार , राहुल से 10 हजार रूपये तथा शिवम से नगद 16 हजार रूपये तथा गुना स्थित बहन के घर मे छिपाकर रखे हुये चांदी के जेवर एंव मूर्ति (कुल 62 हजार रूपये एवं 400 ग्राम चांदी) जप्त करते हुये सभी पांचों आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरूद्ध कराया गया।

*उल्लेखनीय भूमिका- नकबजनी का खुलासा करते हुये चोरी करने वाले नकबजनों को भोपाल से गिरफ्तार कर चुराया हुआ मशरूका चांदी के जेवर मूर्ति एवं नगदी रूपये जप्त करने में थाना प्रभारी गोराबजार श्री संजीव कुमार त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक रूस्तम सिंह, राधेलाल एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, आरक्षक शैलेन्द्र, अजीत की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक

जरूरी खबरें