Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

रेलवे स्टेशन इटारसी जबलपुर लाइन पर आऐ दिन हो रही हैं चोरियां : गाडरवारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक महिला यात्री हुई ठगी का शिकार

Aditi News Team

Tue, Dec 9, 2025

रेलवे स्टेशन इटारसी जबलपुर लाइन पर आऐ दिन हो रही हैं चोरियां। जीआरपी पुलिस बनी तमासा बीन

इसके पहले भी महिलाओं के पर्स से पैसे निकाले की सूचना प्राप्त हुई।

गाडरवारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक महिला यात्री उस समय ठगी का शिकार हो गई, जब ट्रेन में चढऩे के दौरान अज्ञात चोरों ने उसके हैंडबैग से लाखों के आभूषण चुरा लिए। यह घटना जीआरपी थाना गाडरवारा क्षेत्रान्तर्गत हुई, जहां फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर हुई वारदात मिली

जानकारी के अनुसार प्रार्थिया शबनम कुरैशी पति राशिद कुरैशी उम्र 56 वर्ष निवासी कामथ वार्ड 06 गाडरवारा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर में दिनाँक 09/12/2025 को सुबह ट्रेन नंबर 22187 डाउन रानी कमलापति जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में पीछे तरफ के जनरल कोच में बैठकर अपने पति राशिद कुरैशी के साथ रेलवे स्टेशन गाडरवारा से जबलपुर की यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान छोटा पर्स पीले कलर का जिसके अन्दर एक बड़ा मंगलसूत्र, बड़े कान के झुमके और नगद 4800, जेवरात 15 साल पुराना कीमत लगभग 40000 रू कुल कीमती 44800 रू का जेवरात कोई अजात बदमाश चोरी कर ले गया है। जेवरात की रशीद अभी मेरे पास नहीं है बाद में लाकर पेश कर दूँगी रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही की जाये चोरी करने वाले का हुलिया मैने नहीं देखी। फरियादिया के आवेदन पर धारा 305 (सी) बीएनएस का अपराध घटित होना पाये जाने से पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जीआरपी पुलिस गाडरवाड़ा

रेलवे पुलिस प्रशाशन

इटारसी रेलवे पुलिस

जबलपुर रेलवे पुलिस

जरूरी खबरें