Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रामोदय उत्सव सम्पन्न हुआ। : गोटेगांव नगर में सेक्टर व ग्राम पंचायत स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रामोउत्सव संपन्न

Aditi News Team

Sat, Jan 24, 2026

अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रामोदय उत्सव सम्पन्न हुआ।

नगर में सेक्टर व ग्राम पंचायत स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रामोउत्सव संपन्न

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड गोटेगांव अंतर्गत सेक्टर गोटेगांव ग्राम पंचायत गोटेगांव खेड़ा में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रामोउत्सव का आयोजन खेल उत्सव के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम नवीन ग्राम पंचायत भवन गोटेगांव खेड़ा में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक प्रतीक दुबे व ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती प्रियंका खेमरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक प्रतीक दुबे ने ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रामोउत्सव की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया। श्रीमती खेमरिया ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को खेलों में पूरे मनोयोग से भाग लेने एवं सफलता हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम का सफल संचालन कल्पना रजक , रेनू कुर्मी , अंबिका नामदेव द्वारा किया गया

कार्यक्रम के अंत में खेलो एवं विधाओं में प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त किया प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मोमेंटो प्रदान किए गए व स्वदेशी की शपथ दिलाई गई तथा वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

खेल महोत्सव के अंतर्गत रस्सी खींच ,बोरा दौड़, चित्रकला, पेंटिंग रंगोली, आदि विधाओं सहित अनेक पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी विद्यालयों के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यालय परिवार, ग्राम पंचायत पदाधिकारियों, प्रस्फुटन समिति के सदस्यों, नवांकुर संस्था के सदस्यों तथा सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें