Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

अवैध गतिविधियों के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस का अभियान जारी : थाना साईखेड़ा पुलिस की कार्यवाही, गाँजा सहित आरोपी गिरफ्तार, 11 किलो 138 ग्राम गाँजा जप्त

Aditi News Team

Sun, Dec 7, 2025

“OPERATION EAGLE CLOW”

अवैध गतिविधियों के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस का अभियान जारी

Ø थाना साईखेड़ा पुलिस की कार्यवाही, गाँजा सहित आरोपी गिरफ्तार ।

Ø 11 किलो 138 ग्राम गाँजा जप्त ।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेष मीना के द्वारा जिले में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध *“OPERATION EAGLE CLOW”* चलाया जा रहा है ।

दिनांक 06/12/2025 की शाम थाना साईखेड़ा अंतर्गत बसेड़िया पेट्रोल पंप के आगे साईखेड़ा-उदयपुरा रोड में संदेह के आधार पर समक्ष गवाहों के तलाशी लेने पर संदेही आशीष उर्फ गोलू कहार के कब्जे से 11 किलो 138 ग्राम गाँजा जप्त किया गया है । उक्त मादक पदार्थ गाँजा की कीमत करीबन 02 लाख 20 हजार रूपये है ।

*Ø नाम आरोपी :-*

· आशीष उर्फ गोलू पिता सुरेश कहार उम्र 23 वर्ष निवासी रेता मोहल्ला सालीचौका थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर

*Ø जप्त सामग्री :-*

· 11 किलो 138 ग्राम मादक पदार्थ गाँजा कीमती करीबन 02 लाख 20 हजार रूपये

*Ø वैधानिक कार्यवाही :-*

· आरोपी आशीष उर्फ गोलू कहार के विरूद्ध धारा 8,20(b) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

*Ø कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:-*

· उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर, संदीप भूरिया एवं एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा, रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी साईखेड़ा निरीक्षक रोहित काकोड़िया, सहायक उप निरीक्षक सतीश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक चंद्रभूषण वाजपेयी, देवेन्द्र सिंह, आरक्षक दिनेश पटैल, भगवान सिंह, हेमंत मेहरा, दीपक ठाकुर, उमेश वर्मा, सुदीप ठाकुर, हिमांशु वर्मा ,महिला आरक्षक नीशू रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक

गाडरवारा एसडीओपी

जरूरी खबरें