Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

विश्व एड्स दिवस पखवाड़े के अंतर्गत 6 दिसंबर को जागृति युवा मंच समिति : सब जेल सिहोरा में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कार्यक्रम

Aditi News Team

Sun, Dec 7, 2025

रिपोर्टर अनिल जैन

सब जेल सिहोरा में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कार्यक्रम

विश्व एड्स दिवस पखवाड़े के अंतर्गत 6 दिसंबर को जागृति युवा मंच समिति (टीआई) द्वारा सब जेल सिहोरा में एचआईवी एवं सिफलिस जागरूकता तथा स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 79 बंदियों की जाँच की गई और सभी रिपोर्ट नॉन-रिएक्टिव रहीं। परियोजना प्रबंधक मनीषा पटेल ने HIV/AIDS संबंधी सही जानकारी व भेदभाव न करने पर जोर दिया, जबकि पीयर अब्दुल, सत्तार और तुषार ने जागरूकता के महत्वपूर्ण संदेश साझा किए। जेल इंटरवेंशन नितेश लखेरा ने HIV संक्रमण से जुड़ी भ्रांतियाँ दूर कीं और जेलर दिलीप नायक ने HIV एक्ट 2017 के तहत गोपनीयता व समान अधिकारों पर बल देते हुए स्क्रीनिंग की अनुमति दी। कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा बन्दियों को बैडमिंटन किट भेंट की गई। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट रोशनी गौर, जय किशन केवट, काउंसलर आयुषी ताम्रकार, आउटरीच स्टाफ प्रेमशंकर पनोरिया, नितेश शाहू, अब्दुल रहीम, सत्तार, तुषार, तथा समाजसेविका आयुषी साहू सहित पूरी टीम की उपस्थिति रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

विश्व एड्स दिवस पखवाड़े

सब जेल सिहोरा में विश्व एड्स दिवस पखवाड़े पर कार्यक्रम

जरूरी खबरें