Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

भा.म.सं. से संबद्ध न.पा.कर्म. मजदूर संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष : प्रदेश कि कार्यकारिणी में भार्गव बने सदस्य मंत्रीगणों के निवास पर मजदूर संघ ने दिये ज्ञापन

Aditi News Team

Thu, Feb 5, 2026

प्रदेश कि कार्यकारिणी में भार्गव बने सदस्य मंत्रीगणों के निवास पर मजदूर संघ ने दिये ज्ञापन

नर्मदापुरम - भा.म.सं. से संबद्ध न.पा.कर्म. मजदूर संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया है कि नगरपालिका/निगम के क्षेत्रों में कर्मचारियों के हित संरक्षण में उनकी आवाज उठाने के लिए या उनका पक्ष रखने के लिए प्रदेश स्तर पर बहुत दिनों से संगठन कि नितांत आवश्यकता थी "मध्य प्रदेश नगरपालिका - नगरनिगम कर्मचारी महासंघ जो कि भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध रहेगा कि प्रथम नवीन कार्यकारिणी का गठन प्रदेश कार्यालय "ठेंगड़ी भवन " में किया गया संयोजक महेंद्र सिंह ठाकुर ने नगरपालिका नर्मदापुरम कि इकाई से कार्यालय मंत्री सुखदेव भार्गव को प्रदेश संगठन कि कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है प्रदेश कि अन्य नगरपालिका/नगरनिगम से उपस्थित कर्मचारियों को भी प्रदेश कि कार्यकारिणी में कर्मचारियों के हित संरक्षण में उनका पक्ष रखने के लिए दायित्व दिये गये है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख वक्ताओं के द्वारा अपने उद्बबोदन में बताया गया कि भोपाल में दत्तोपंत जी ठेंगड़ी के द्वारा कर्मचारियों के हित संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए सभी क्षेत्रों में काम करने के लिए शासन के सामने उनका पक्ष रखने के लिए भारतीय मजदूर संघ कि स्थापना कि गई थी तब अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा मजदूर संघ का विधान लिखा गया और कहा गया कि यह गैर राजनैतिज्ञ कर्मचारी संगठन रहेगा बाबूलाल गौर के द्वारा बैठक व्यवस्था बनाई गई गोपाल ठाकुर के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया था उनके परिश्रम के कारण शून्य से शुरा मजदूर संघ शिखर तक पहुंच पाया है जिसके परिणामस्वरूप भारतीय मजदूर संघ आज प्रथम स्थान प्राप्त कर्मचारियों का संगठन बन गया है भारतीय मजदूर संघ के लिए बड़े ही गौरव कि बात है कि संघ निर्माण में अपना सहयोग व योगदान देने वाले अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री बने और बाबूलाल गौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने इनके अलावा भी ऐसे बहुत से कार्यकर्ता व सदस्य हैं जो देश से लेकर प्रदेश तक जनहित में समय-समय पर अपना योगदान देकर दायित्वों का निर्वाहन कर रहे हैं ।

ऐसे विनियमित कर्मचारी जिनके लिए नियमितीकरण कि कार्यवाही, साप्ताहिक अवकाश व अन्य लाभों को लेकर माननीय न्यायालय के द्वारा विगत दिनों आदेश पारित किये गये है उसके सम्मान व समर्थन में संबंधितों के द्वारा हित संरक्षण में कार्यवाही कि जावे को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के निज निवास पर ओमप्रकाश रावत, रविशंकर तिवारी, विशाल पतंगें, सुखदेव भार्गव ने उपस्थिति मजदूर संघ के द्वारा कर्मचारियों के हित संरक्षण में ज्ञापन दिया गया है ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नर्मदापुरम

भा.म.सं. से संबद्ध न.पा.कर्म. मजदूर संघ

जरूरी खबरें