Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

धरना स्थल पर भी क्रमिक अन्न सत्याग्रह शुरू : सिहोरा में उबाल चरम पर: अस्पताल में भर्ती प्रमोद साहू का आमरण सत्याग्रह जारी,

Aditi News Team

Thu, Dec 11, 2025

सिहोरा में उबाल चरम पर: अस्पताल में भर्ती प्रमोद साहू का आमरण सत्याग्रह जारी, धरना स्थल पर भी क्रमिक अन्न सत्याग्रह शुरू — शहर तीसरे दिन भी पूरी तरह बंद

सिहोरा जिला आंदोलन अब उफान पर है। अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद भी प्रमोद साहू ने आमरण सत्याग्रह छोड़ने से साफ़ इनकार कर दिया है। उनकी बिगड़ती तबीयत के बीच मंच से जारी संदेश में उन्होंने दोहराया कि “अन्न–जल का त्याग जिला बने बिना नहीं टूटेगा।” इस जिद और संकल्प ने पूरे सिहोरा में माहौल और भी उग्र कर दिया है।

उधर धरना स्थल पर आज क्रमिक अन्न सत्याग्रह की भी औपचारिक शुरुआत कर दी गई, जिसमें चार लोग —

राजेश कुररिया, रवि गोपाल चौरसिया, संदीप त्रिपाठी और अनंत गिरी महाराज — सत्याग्रह पर बैठे हैं।

आक्रोशित जनता का कहना है कि यह लड़ाई अब पीछे हटने वाली नहीं।

सिहोरा शहर लगातार तीसरे दिन पूर्ण रूप से बंद रहा। बाज़ारों में सन्नाटा, सड़कों पर गुस्से की गूंज और लोगों की आंखों में जिला न बनने तक संघर्ष की तीखी घोषणा साफ दिख रही है।

लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने भी साफ ऐलान कर दिया है कि

“प्रमोद साहू का आमरण सत्याग्रह और क्रमिक अन्न सत्याग्रह जिला बने बिना नहीं रुकेगा — चाहे इसकी कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े।”

आमजन की बेचैनी, कार्यकर्ताओं का उबाल और अस्पताल में भी न झुकने वाला आंदोलनकर्ता—

सिहोरा इस समय अपने सबसे निर्णायक संघर्ष की दहलीज़ पर खड़ा है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर सिहोरा खितौला

जरूरी खबरें