Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

पी एम श्री शास. बालक उ. मा. वि. (बी टी आई) गाडरवारा : बी टी आई गाडरवारा के छात्रों ने किया सोलर पावर प्लांट का औद्योगिक भ्रमण

Aditi News Team

Mon, Dec 22, 2025

बी टी आई गाडरवारा के छात्रों ने किया सोलर पावर प्लांट का औद्योगिक भ्रमण

गाडरवारा। गत दिवस पी एम श्री शास. बालक उ. मा. वि. (बी टी आई) गाडरवारा के नवीन व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर ट्रेड के छात्रों ने श्री महालक्ष्मी सोलर पॉवर प्लांट का भ्रमण किया । गौरतलब है कि गाडरवारा के इस विद्यालय में नवीन व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर ट्रेड संचालित है जिसमें प्रत्येक तिमाही में छात्रों को संबंधित ट्रेड से जुड़ी हुई इंडस्ट्री में औद्योगिक भ्रमण पर ले जाने की अवधारणा संयोजित है। इसी औद्योगिक भ्रमण को संपन्न करने के लिए विद्यालय द्वारा छात्रों को श्री महालक्ष्मी सोलर पावर प्लांट का भ्रमण कराया गया । जिसमें छात्रों ने सोलर पावर की सैद्धांतिक अवधारणा, कार्यप्रणाली, उसके लाभ, लागत और इसकी साफ सफाई के लिए प्रयुक्त रोबोट इत्यादि बिंदुओं पर प्लांट के संचालक शशांक चौधरी और उनकी टीम के साथ विस्तार से विवरणात्मक परिचर्चा की । इस दौरान प्लांट के संचालक श्री चौधरी ने भी छात्रों की उत्सुकता और उत्साह को देखते हुए छात्रों के सभी प्रश्नों को स्वीकारते हुए सारे पहलुओं के बारे में गहनता से समझाया। इस औद्योगिक भ्रमण का आयोजन प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटेल जी के कुशल नेतृत्व में, विद्यालय के व्यावसायिक प्रशिक्षक अंशुमान दुबे एवं विनोद कुमार तिवारी के द्वारा हुआ। इस भ्रमण में विद्यालय के नोडल अधिकारी राजेश दुबे का उचित मार्गदर्शन इस कार्यक्रम की सफलता में सहयोगी रहा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पी एम श्री शास. बालक उ. मा. वि

जरूरी खबरें