Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

वैश्य महिला ईकाई का अभिनव बंसतोत्सव : वैश्य सम्मेलन की स्थानीय महिला इकाई द्वारा समीपस्थ शासकीय कन्या हाईस्कूल कोड़िया में

Aditi News Team

Wed, Jan 21, 2026

वैश्य महिला ईकाई का अभिनव बंसतोत्सव

गाडरवारा । वैश्य सम्मेलन की स्थानीय महिला इकाई द्वारा समीपस्थ शासकीय कन्या हाईस्कूल कोड़िया में अभिनव व रोचक ढंग से बसंत पंचमी पर्व को मां वीणावादिनी सरस्वती जी की पूजा अर्चना कर मनाया गया। वैश्य महासम्मेलन की महिला इकाई द्वारा स्कूल की छात्राओं के साथ तरह-तरह के खेलों का आयोजन कर उन्हें पुरस्कार एवं सम्मान राशि प्रदान की ।साथ में स्कूल की समस्त छात्रों के लिए ठंड से बचने के लिए मोज़े वितरण किया । वही दूसरी ओर स्कूल के शिक्षकों का सम्मान उपहार देकर किया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वैश्य सम्मेलन के तहसील अध्यक्ष राम मोलासरिया एवं महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती सपना जैन जिला महामंत्री श्रीमती अनीता शेखर जायसवाल, तहसील अध्यक्ष श्रीमती संगीता सोनी ,तहसील उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू श्रीमती शिखा निखरा, श्रीमती अनुराधा खजांची, श्रीमती अंजलि खजांची ,श्रीमती शिल्पी गुप्ता श्रीमती अभिलाषा जैन के साथ रूपक कठल, नरेंद्र राय की गरिमा मय उपस्थिति रही।छात्र छात्राओं में कार्यक्रमों के प्रति उत्साह देखा गया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला के जयमोहन शर्मा व सभी शिक्षक साथियों ने सहयोग किया ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

वैश्य महिला ईकाई का अभिनव बंसतोत्सव

जरूरी खबरें