Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी में 77 lवें गणतंत्र दिवस का भव्य व उत्साहपूर्ण आयोजन : नर्मदा विहार स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया

Aditi News Team

Mon, Jan 26, 2026

गाडरवारा एनटीपीसी में 77 वें गणतंत्र दिवस का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन

एनटीपीसी गाडरवारा ने 77वां गणतंत्र दिवस नर्मदा विहार स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री हिम्मत सिंह चौहान, मुख्य महाप्रबंधक (गाडरवारा) के आगमन के साथ हुई। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। तत्पश्चात सीआईएसएफ गाडरवारा द्वारा मुख्य अतिथि को “गार्ड ऑफ ऑनर” प्रदान किया गया।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में मुख्य अतिथि ने गणतंत्र दिवस की ऐतिहासिक महत्ता एवं भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की वैश्विक स्तर पर सराहना पर प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने एनटीपीसी गाडरवारा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों तथा संगठन की निरंतर नई ऊँचाइयों को छूती हुई उपलब्धियों का उल्लेख किया।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने सीआईएसएफ एवं डीजीआर जवानों की प्रभावशाली परेड की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान “एचओपी मेरिटोरियस अवार्ड” के अंतर्गत कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

बाल भवन एवं बाल भारती पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। उनके जोशपूर्ण और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने समूचे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

समारोह ने सभी उपस्थितजनों के हृदय में देशभक्ति, गर्व एवं उत्साह की नई ऊर्जा का संचार किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा एनटीपीसी

जरूरी खबरें