Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गिरफ्तार आरोपी से लगभग 16 हजार रूपये नगद भी जप्त किया गया : थाना चीचली पुलिस की कार्यवाही, गांजा सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

Aditi News Team

Wed, Feb 4, 2026

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस का अभियान निरंतर कार्यवाही जारी

• थाना चीचली पुलिस की कार्यवाही, गांजा सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार।

• लगभग 1.5 किलोग्राम गांजा जप्त।

• गिरफ्तार आरोपी से लगभग 16 हजार रूपये नगद भी जप्त किया गया।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध *"OPERATION EAGLE CLAW"* जा रहा है। अभियान के तहत लगातार बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए जा रहे है।

थाना चीचली अंतर्गत पुलिस को एक विश्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पानी की टंकी के पास के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर घूम रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए एसडीओपी, गाडरवारा श्री ललित सिंह डागुर के नेतृत्व में थाना चीचली पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर प्रभावी घेराबंदी की गई, जिसके परिणामस्वरूप एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा आरोपी से बरामद सामग्री का विधिवत जप्ती-पंचनामा तैयार किया गया तथा आगे की जांच की जा रही है।

*थाना चीचली की कार्यवाही :*

गिरफ्तार आरोपी : बंटी ओझा निवासी चीचली, थाना चीचली नरसिंहपुर।

जप्त मादक पदार्थ : लगभग 1.5 किलोग्राम गांजा एवं लगभग 16 हजार रूपये नगद जप्त।

वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 20 (ख), 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज।

*कार्यवाही में विशेष भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चीचली निरी. बलवीर सिंह चौधरी, उनि अमित गोटिया, प्रधान आरक्षक प्रमोद डहेरिया, आरक्षक सत्य सिंह, आरक्षक राकेश झा, आरक्षक आनंद, आरक्षक सतीश, मआरक्षक वंदेश्वरी की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

चीचली थाना प्रभारी

जरूरी खबरें