Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

दिव्यांग बच्चों के साथ कलेक्टर व SP ने मनाई जन्माष्टमी : सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

Aditi News Team

Sun, Sep 13, 2026

दिव्यांग बच्चों के साथ कलेक्टर एवं एसपी ने सपरिवार मनाई जन्माष्टमी

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां

कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर द्वारा संचालित दिव्यांग सीडब्ल्यूएसएन बालक छात्रावास में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह मुख्य अतिथि तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा अध्यक्ष के रूप में सपरिवार के साथ शामिल हुए। कलेक्टर एवं एसपी ने दिव्यांग बच्चों एवं छात्रावास स्टाफ के साथ मिलकर जन्माष्टमी का पर्व मनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन-अर्चन से हुआ। जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यार्थियों ने मटकी फोड़, गोला गेम एवं कृष्ण-सुदामा मिलन पर आधारित नृत्य-नाटिका सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मटकी फोड़ कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के बच्चों ने भी दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने सभी दिव्यांग बच्चों को स्कूल बैग, पेन, पेंसिल, रबर, शॉपनर, कम्पास एवं अन्य स्टेशनरी सामग्री उपहार स्वरूप वितरित किए। कलेक्टर ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उन्हें जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा की धर्मपत्नी ने सांकेतिक भाषा के माध्यम से बच्चों से संवाद किया। उन्होंने कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका की सराहना करते हुए बच्चों को शुभकामनाएं दीं। सांकेतिक भाषा में अतिथियों द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किए जाने से विद्यार्थियों में विशेष खुशी देखने को मिली।

कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने सपरिवार छात्रावास के बच्चों के साथ बैठकर विशेष रात्रि भोजन किया। इस आत्मीय सहभागिता से छात्रावास में अपनत्व, खुशी और उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ।

इस अवसर पर डीपीसी श्री प्रदीप कुमार द्विवेदी, डाइट प्राचार्य श्री राजीव किशोर श्रीवास्तव, एपीसी श्री मनीष चौकसे, श्रीमती अंजू शर्मा, एलडीएम श्री विकास परवार, छात्रावास संचालक संस्था जय गुरुदेव सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के सचिव श्री संजय कुमार सोनी, श्री आशीष नामदेव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी छात्रावास स्टाफ और नागरिक मौजूद थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें