Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा में स्वच्छता के प्रति किया जा रहा जागरूक : शहर में नागरिकों को कचरें को स्त्रोत पर पृथक -पृथक कर अलग अलग डस्टबिन में रखने के लिये जागरूक किया जा रहा है

Aditi News Team

Thu, Jan 22, 2026

स्वच्छता के प्रति किया जा रहा जागरूक

गाडरवारा । शहर में नागरिकों को कचरें को स्त्रोत पर पृथक -पृथक कर अलग अलग डस्टबिन में रखने के लिये जागरूक किया जा रहा है किया जा रहा है स्वच्छ भारत मिशन शहरी के उद्दृशों की प्राप्ति एवं नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रदेश के नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियानों का आयोजन किया जाना है, नगर पालिका अध्यक्ष पं. शिवाकांत मिश्रा, स्वास्थ्य सभापति शुभम् राजपूत एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशानुसार एवं स्वच्छता नोडल अधिकारी सत्यम जाट के मार्गदर्शन में प्रयत्न एक सामजिक विकास परिषद् (एन.जी.ओ.) की

टीम द्वारा निकाय क्षेत्र गाडरवारा के 24 वार्डाे में ननागरिको से संपर्क कर उनको 4 प्रकार का कचरा को अलग अलग कर 4 डस्टबिन में रखने के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

गीला कचरा जैसे कागज़, गत्ता, प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन, कांच, धातु के डिब्बे, रबर, थर्माकोल , सूखा कचरा जैसे रसोई का कचरा (सब्ज़ियों और फलों के छिलके, बचा हुआ खाना, चाय की पत्ती), बगीचे का कचरा (पत्तियां, घास , घरेलू हानिकारक कचरा जैसे पुराने कंप्यूटर, मोबाइल फोन, लैपटॉप, चार्जर, बैटरी, केबल, टूटे हुए छोटे घरेलू उपकरण, बल्ब, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, सैनिटरी अपशिष्ट कचरा जैसे सैनिटरी नैपकिन, डायपर, इस्तेमाल की गई बैंडेज, पट्टियाँ, एक्सपायर दवाएं, और इंजेक्शन की सुई । चारों प्रकार का कचरा अलग-अलग देने को कहा और साथ ही रहवासियों को बताया की कौनसा कचरा कौन से बॉक्स में डालते है और सभी वार्ड के नागरिकों से अपील की गई है कि कचरा यहा वहा न फेके कचरें को कचरा संग्रहण वाहन में ही डाले । उक्त अभियान में नगर पालिका स्वास्थ्य शाखा प्रभारी संजय श्रीवास, स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रदीप मिश्रा, अजय वाल्मीक, पंकज पटैल, अभिषेक शुक्ला, करण घारू, के साथ एन.जी.ओ. से आकाश सेन, सचिन सेन, इत्यादि उपस्थित रहेे ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें