Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

प्रबंध संचालक मप्र पूक्षेविविकंलि जबलपुर और कलेक्टर ने : सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

Aditi News Team

Thu, Sep 17, 2026

प्रबंध संचालक मप्र पूक्षेविविकंलि जबलपुर और कलेक्टर ने किया सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित

353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

सेवा संकल्प अभियान के तहत मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जबलपुर के प्रबंध संचालक श्री अजय गुप्ता और कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने गुरुवार को करेली सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों की संख्या, जांच एवं उपचार की व्यवस्थाओं तथा सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर की गतिविधियों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष मिश्रा एवं सीबीएमओ डॉ. विनय ठाकुर ने अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को जानकारी दी।

ओपीडी, जांच एवं आयुष्मान कार्ड की ली जानकारी

प्रबंध संचालक श्री गुप्ता और कलेक्टर श्रीमती सिंह ने अस्पताल में आज की ओपीडी में आए मरीजों की संख्या, की गई विभिन्न जांचों तथा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा आवश्यक उपचार एवं जांच की व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों ने अस्पताल के एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) का भी निरीक्षण किया। यहां वर्तमान में भर्ती बच्चों की संख्या एवं उनकी स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में जानकारी ली गई। एमडी श्री गुप्ता ने निर्देशित किया कि एनआरसी से बच्चों के डिस्चार्ज होने के बाद भी मैदानी स्वास्थ्य अमले के माध्यम से उनका नियमित फॉलोअप लिया जाता रहे, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में हुए सुधार को निरंतर बनाए रखा जा सके।

सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिविल अस्पताल करेली में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ऑप्थल्मोलॉजिस्ट एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन को बुलाया गया था। बड़ी संख्या में मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच एवं परामर्श का लाभ लिया।

स्वच्छता व्यवस्था पर जताई संतुष्टि

निरीक्षण के दौरान एमडी श्री गुप्ता ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में स्वच्छता व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त की। अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति भी देखी गई।

टीबी मरीजों और फूड बास्केट वितरण की जानकारी

एमडी श्री गुप्ता ने सीएमएचओ डॉ. मनीष मिश्रा से जिले में टीबी मरीजों की स्थिति, उनकी स्क्रीनिंग तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सहायता के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि टीबी मरीजों को पोषण सहयोग के रूप में फूड बास्केट उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा मरीजों की नियमित स्क्रीनिंग एवं फॉलोअप किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं लोगों को नशे से दूर रहने के लिए किए जा रहे जागरूकता प्रयासों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि नशा मुक्ति से संबंधित गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है।

नवजात शिशुओं और मौसमी बीमारियों की स्थिति की समीक्षा

अस्पताल में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आज जन्मे नवजात शिशुओं की संख्या की भी जानकारी ली। साथ ही वर्तमान मौसम में सामने आ रही बीमारियों के मद्देनजर मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या और अस्पताल में उनके उपचार की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने जिले में डेंगू के प्रकरणों के संबंध में भी जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि डेंगू की स्थिति को देखते हुए पूर्व से ही आवश्यक तैयारियां एवं रोकथाम संबंधी गतिविधियां की गई थीं, जिसके चलते जिले में किसी भी प्रकार की गंभीर स्थिति निर्मित नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौसमी बीमारियों एवं डेंगू सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों की स्थिति पर

लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

प्रबंध संचालक मप्र पूक्षेविविकंलि जबलपुर

सीएमएचओ डॉ. मनीष मिश्रा

जरूरी खबरें