त्योहारों के दौरान मांस-मदिरा की दुकानों पर रोक की मांग : गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन
Aditi News Team
Thu, Sep 17, 2026
त्योहारों के दौरान मांस-मदिरा की दुकानों पर रोक की मांग,
बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन एवं प्रशासन को
गाडरवारा। आगामी दो महीनों में आने वाले हिंदू त्योहारों को देखते हुए मांस और मदिरा की दुकानों के संचालन को लेकर बजरंग दल, जिला नरसिंहपुर ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। संगठन की ओर से गाडरवारा तहसील कार्यालय पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDM) के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए मांस और मदिरा की दुकानें केवल उनके लिए निर्धारित एवं सीमित स्थानों पर ही संचालित की जाएं।
बजरंग दल ने मांग की है कि यदि कोई दुकान सार्वजनिक स्थान, मुख्य मार्ग या मंदिरों के आसपास संचालित होती पाई जाती है, तो प्रशासन द्वारा तत्काल उस पर रोक लगाई जाए।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि ऐसे स्थानों पर संचालित दुकानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती और स्थिति बिगड़ती है, तो संगठन अपने स्तर पर कार्रवाई करने के लिए विवश होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
संगठन ने प्रशासन से इस संबंध में उचित दिशा-निर्देश जारी करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दिनांक 17 सितंबर 2026 को सौंपे गए इस ज्ञापन के बाद अब देखना होगा कि प्रशासन आगामी त्योहारों को लेकर क्या दिशा-निर्देश जारी करता है।
इस अवसर पर शिवम राय जिला संयोजक, धनंजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान
गाडरवारा एसडीएम प्रगति वर्मा