Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

परिजनों और समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर उन्होंने आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की

पीजी कॉलेज नरसिंहपुर की पुरुष टीम ने रचा इतिहास, वैभव नेमा लगातार दूसरी बार विश्वविद्यालय टीम में चयनित

नरसिंहपुर के सांदीपनी विद्यालय परिसर सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

विगत 1 वर्ष से प्रतिदिन शाम 7 बजे उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए आरोपी गुरुकुल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है

गाडरवारा पलोहा में प्रस्तावित CNG प्लांट को लेकर : ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Thu, Sep 17, 2026

पलोहा में प्रस्तावित CNG प्लांट को लेकर ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

गाडरवारा। तहसील गाडरवारा के ग्राम पलोहा बड़ा में काटूज नगर मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन CNG प्लांट को लेकर ग्रामीणों में चिंता सामने आई है। ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, गाडरवारा के कार्यालय पहुंचकर प्लांट का निर्माण रोकने और उसे अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि प्रस्तावित प्लांट काटूज नगर रोड से लगभग 10 मीटर की दूरी पर स्थित भूमि पर बनाया जा रहा है, जबकि प्लांट आबादी क्षेत्र से भी लगभग 200 मीटर की दूरी पर बताया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि भविष्य में प्लांट शुरू होने के बाद गैस के भंडारण से मानव जीवन, पशु-पक्षियों और फसलों को नुकसान की आशंका है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्लांट में कच्चे माल के भंडारण तथा गैस से जुड़े जोखिम के कारण दुर्घटना की स्थिति में गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

ग्रामीणों ने यह भी चिंता जताई कि प्लांट तक कच्चे माल और गैस के परिवहन के लिए भारी वाहनों की आवाजाही होगी। इन वाहनों का आवागमन आबादी वाले क्षेत्र और पलोहा मुख्य बाजार की ओर से होने की आशंका जताई गई है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ने की बात कही गई है।

इन्हीं समस्याओं को लेकर ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपते हुए CNG प्लांट को आबादी से दूर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।

अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की आपत्तियों और प्लांट से जुड़े सुरक्षा मानकों की जांच के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

गाडरवारा एसडीएम प्रगति वर्मा

पलोहा सरपंच

जरूरी खबरें