Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश : कलेक्टर और एसपी ने मकर संक्रांति पर्व की व्‍यवस्‍थाओं को दृष्टिगत रखते हुए गौरीघाट का किया भ्रमण

Aditi News Team

Sat, Jan 10, 2026

कलेक्टर और एसपी ने मकर संक्रांति पर्व की व्‍यवस्‍थाओं को दृष्टिगत रखते हुए गौरीघाट का किया भ्रमण

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आज गौरीघाट का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मकर संक्रांति पर्व को दृष्टिगत रखते हुए सभी व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर और एसपी ने गौरीघाट में श्री पराग दीवान द्वारा गौरीघाट क्षेत्र के बच्चों के शिक्षा के लिए चलाए जा रहे कक्षा के संबंध में भी चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि उनकी कक्षा के लिए स्थान नियत कर वहां शेड लगाएं और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें।

कलेक्टर और एसपी ने गौरीघाट की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गौरीघाट पर आते हैं, इसलिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्‍त रामप्रकाश अहिरवार सहित अन्‍य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें