Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

कलेक्टर ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं : मप्र व्हालीबॉल खिलाड़ियों के दल के प्रशिक्षण शिविर में कलेक्टर ने खिलाड़ियों से किया परिचय प्राप्त

Aditi News Team

Sat, Jan 3, 2026

मप्र व्हालीबॉल खिलाड़ियों के दल के प्रशिक्षण शिविर में कलेक्टर ने खिलाड़ियों से किया परिचय प्राप्त

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में मध्यप्रदेश व्हालीबॉल खिलाड़ियों के दल के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचकर महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए व्हालीबॉल खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि 4 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक वाराणसी में आयोजित होने जा रही सीनियर राष्ट्रीय व्हालीबॉल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश दल के प्रशिक्षण शिविर नरसिंहपुर स्थित स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान मप्र व्हालीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष श्री मृदुल्लेश दुबे, व्हालीबॉल संघ के जोनल सेक्रेटरी श्री मनीष कटारे, मप्र टीम के कोच साकिर हुसैन एवं टीम मैनेजर विजय सेन व निशा मिश्रा मौजूद थी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर,कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें