Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

स्वयं एचआईव्ही/ एड्स के प्रति जागरूकता होकर समाज में जागरूकता लाए : विश्व एड्स दिवस जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया

Aditi News Team

Thu, Dec 18, 2025

विश्व एड्स दिवस जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया

स्वयं एचआईव्ही/ एड्स के प्रति जागरूकता होकर समाज में जागरूकता लाने का प्रयास करें- कलेक्टर

कलेक्टर ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं व बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों को किया सम्मानित

नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बुधवार को विश्व एड्स दिवस जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर से एड्स जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली मुख्य मार्ग से होते हुए सुभाष पार्क चौराहा पहुंची। यहां छात्र- छात्राओं ने एड्स जागरूकता प्रतीक चिन्ह रेड रिबिन की आकृति एवं मानव श्रृंखला बनाकर नागरिकों को एड्स के प्रति जागरूक किया। इसके पश्चात जागरूकता रैली मुख्य मार्गों से होते हुए पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में पहुंची।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया। कलेक्टर एवं अन्य अतिथियों ने एचआईव्ही/ एड्स जागरूकता विषय पर आयोजित रंगोली, भाषण, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं और एचआईव्ही/ एड्स के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि आज के विद्यार्थी कल का भविष्य है। आप स्वयं एचआईव्ही/ एड्स के प्रति जागरूक होकर समाज में जागरूकता लाने का प्रयास करें। उन्होंने छात्र- छात्राओं से कहा कि समाज में एचआईव्ही/ एड्स की सही जानकारी देकर समाज को भ्रांतियों से बचाएं और स्वस्थ जीवन शैली- स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनें।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, सीएमएचओ डॉ. मनीष कुमार मिश्रा, डायरेक्टर श्री शिवदयाल पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, एमआईएमटी कॉलेज के छात्र श्री वेदांत दुबे ने स्वागत गीत, पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने नाट्य एवं नृत्य की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी, डीएचओ वन डॉ. जेपी भनारिया, नोडल ऑफिसर डॉ. विनय ठाकुर, आरएमओ डॉ. राहुल नेमा, डॉ. देवेन्द्र रिपुदमन सिंह, एमएलबी स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय, सांदिपनी विद्यालय, सरस्वती हासे स्कूल, पीजी कॉलेज, एमआईएमटी कॉलेज, राधिका इंस्ट्टीयूट, शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय के विद्यार्थी और अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन नोडल पर्सन श्री प्रशांत कुमार सोनी एवं इमाम मंसूरी ने किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

सीएमएचओ डॉ. मनीष कुमार मिश्रा

जरूरी खबरें