Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में मोहर्रम माह की पहली तारीख को हसनी हुसैनी सोसायटी ने दिया मानवता व भाईचारे का संदेश

लोगों की समस्याओं का हुआ तुरंत निराकरण

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

नरसिंहपुर कलेक्टर ने गाडरवारा तहसील के विभिन्न क्षेत्रों का किया भ्रमण : कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने निर्माण कार्यों, एक बगिया मां के नाम परियोजना व धान उपार्जन का किया निरीक्षण

Aditi News Team

Wed, Dec 17, 2025

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने किया गाडरवारा तहसील के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण

कलेक्टर ने निर्माण कार्यों, एक बगिया मां के नाम परियोजना व धान उपार्जन का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मंगलवार को गाडरवारा तहसील के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों, एक बगिया मां के नाम परियोजना और धान उपार्जन केन्द्र रेवा वेयर हाउस देवरी का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, एसडीएम श्रीमती कलावती ब्यारे सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने किया निर्माणाधीन मनकवारा रेलवे ओव्हर ब्रिज का निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने नरसिंहपुर- गाडरवारा मार्ग पर निर्माणाधीन मनकवारा के रेलवे ओव्हर ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्विस रोड को दुरूस्त और समतलीकरण करने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन सुगम और सुचारू हो सके। कलेक्टर ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानक बोर्ड लगाने और समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

गाडरवारा शहर में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने गाडरवारा में अमृत योजनांतर्गत तालाब निर्माण कार्य, मुख्यमंत्री अधोसंरचना अंतर्गत तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य और सीएम फेस 4 के अंतर्गत निर्माणाधीन नाली निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने गाडरवारा शहर में अमृत योजना अंतर्गत निर्माणाधीन तालाब का औचक निरीक्षण किया। उन्हें अवगत कराया गया कि 1.08 करोड़ रुपये की लागत से टो वाल, स्टोन पिचिंग, डिसिल्टिंग और पॉवर ब्लॉक का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अधोसंरचना अंतर्गत 2 करोड़ रुपये की राशि से तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि उक्त निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण किए जाएं।

ग्राम बोदरी में एक बगिया मां के नाम परियोजना का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने गाडरवारा तहसील के ग्राम बोदरी में एक बगिया मां के नाम परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने मां शक्ति सेवा समूह की महिलाओं से संवाद किया। कलेक्टर ने मौका स्थल का निरीक्षण किया। हितग्राही रेखा बाई कहार ने बताया कि उन्हें एक बगिया मां के नाम परियोजना के तहत 1.96 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इस परियोजना के तहत 40 नींबू और 10 आम के पौधे लगाए हैं। कलेक्टर को अवगत कराया कि ग्राम बोदरी में एक बगिया मां के नाम 12 परियोजनाएं स्वीकृत हैं।

ग्राम खुरसीपार में नरेगा के अंतर्गत किए गए विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने गाडरवारा तहसील के ग्राम खुरसीपार में नरेगा के अंतर्गत किए गए विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां नरेगा के अंतर्गत बनाए गए तालाब, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण व पौधरोपण के कार्यों का जायजा लिया। कलेक्टर ने किए गए इन कार्यों की प्रशंसा की।

गन्ने की डबल ट्राली ले जाते समय दो ट्रेक्टर चालकों पर हुई चालानी कार्रवाई

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने गाडरवारा तहसील के अंतर्गत सांईखेड़ा- देवरी में गन्ने की डबल ट्राली ले जाते दो ट्रेक्टर चालकों पर अपने समक्ष चालानी कार्रवाई पुलिस के माध्यम से करवाई। पुलिस ने दोनों ट्रेक्टर चालकों पर 1500 रुपये की चालानी कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने टीआई सांईखेड़ा को निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं रोकने के उद्देश्य से गन्ना की डबल ट्राली ले जाने वाले ट्रेक्टर चालक के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करें।

धान उपार्जन केन्द्र रेवा वेयर हाउस देवरी का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने धान उपार्जन केन्द्र रेवा वेयर हाउस देवरी का निरीक्षण किया। उन्होंने अब तक हुई खरीदी और भंडारण आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर खरीदी का कार्य सुचारू रूप से करें। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ध्यान रखें। किसानों से एफएक्यू गुणवत्ता का ही धान खरीदा जावे। उन्होंने यहां खरीदे गए धान का सैंपल भी देखा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश

गाडरवारा एसडीएम कलावती व्यारे

जरूरी खबरें