Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

समय-सीमा में कार्य पूर्ण न होने पर की जाएगी कड़ी कार्यवाही : कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने चीचली उप तहसील में पटवारियों व आरआई के कार्यों की समीक्षा की

Aditi News Team

Thu, Feb 5, 2026

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने चीचली उप तहसील में पटवारियों व आरआई के कार्यों की समीक्षा की

सीएम हेल्पलाइन, फार्मर रजिस्ट्री व आईडी एवं राजस्व प्रकरणों की प्रगति की गहन समीक्षा की

समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित के विरुद्ध की जाएगी कड़ी कार्रवाई

नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बुधवार को जिले की उप तहसील चीचली में पटवारियों एवं राजस्व निरीक्षकों (आरआई) के कार्यों की समीक्षा बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की प्रगति की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, फार्मर रजिस्ट्री, नामांतरण, सीमांकन सहित पटवारी स्तर पर संपादित किए जाने वाले कार्यों की प्रगति की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सीएम हेल्पलाइन में 100 दिवस से अधिक अवधि से लंबित प्रकरणों के संबंध में निर्देशित किया कि ऐसे सभी प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ समय- सीमा में एवं आवेदक की पूर्ण संतुष्टि के साथ सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने नामांतरण, सीमांकन एवं अन्य राजस्व प्रकरणों व कार्यों, जिनकी निर्धारित समय-सीमा 45 दिवस है, के लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण और संबंधित कार्य नहीं किए जाने पर संबंधित पटवारी का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती सिंह ने किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के कार्य समय पर पूर्ण कर उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अमले को कार्यों में पारदर्शिता, तत्परता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, तहसीलदार श्री नितिन राय, नायब तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम सहित संबंधित पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर,कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें