Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए : कलेक्टर श्रीमती सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. मीणा ने किया झांसीघाट व मुआर घाट का निरीक्षण

Aditi News Team

Tue, Jan 13, 2026

कलेक्टर श्रीमती सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. मीणा ने किया झांसीघाट व मुआर घाट का निरीक्षण

मकर संक्रांति के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए दिए निर्देश

जिले में नर्मदा नदी के तटों पर मकर संक्रांति के अवसर पर परंपरागत मेले लगते हैं। इन्हीं मेलों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिणकेश मीणा ने गोटेगांव तहसील अंतर्गत आने वाले झांसीघाट व मुआरघाट के नर्मदा तटों का निरीक्षण मगलवार को किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री नीरज तखरिया व थाना प्रभारी सहित स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

भ्रमण के दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने एसडीआरएफ एवं होमगार्ड के दल परंपरागत रूप से लगने वाले मेलों के दौरान घाट पर मोटर बोट एवं तैराक तैयार रहने के निर्देश दिए। नाविक बिना लाइफ जैकेट के मोटर वोट संचालित नहीं करें। नाव में बैठने वाले लोगों को लाइफ जैकेट उपलब्ध कराएं। स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को गहराई में जाने से रोका जाए, इसके लिए बैरीकेडिंग और सांके‍तिक बोर्ड लगाए गए हैं। झांसीघाट सहित अन्य तटों में महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए अस्थाई चैंजिंग रूम और मेला स्थल में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नर्मदा तट पर आने वाले श्रद्धालुओं और नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नर्मदा नदी- घाटों में साफ- सफाई, स्नान करते समय गहरे पानी में न जाएं और अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। स्नान करते समय सैम्पू और साबुन का उपयोग नहीं करें। मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले परंपरागत मेलों के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले के नर्मदा तटों पर आने वाले श्रद्धालुओं व नागरिकों की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें