Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

(NSD कार्यशाला से शुरू हुई एक नई सांस्कृतिक यात्रा का सिंहावलोकन

गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

जैविक 11 खुलरी बनी विजेता : माँ नर्मदा क्रिकेट क्लब उसराय के तत्वाधान मैं टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

Aditi News Team

Sat, Jan 24, 2026

माँ नर्मदा क्रिकेट क्लब उसराय के तत्वाधान मैं टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

जैविक 11 खुलरी बनी विजेता

गाडरवारा। क्षेत्रीय विधायक प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के मुख्यातिथ्य में ग्राम उसराय में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ जिसमें विजेता टीम जैविक 11 खुलरी को 21000 का पुरुस्कार व ट्रॉफी मंत्री उदयप्रताप सिंह द्वारा प्रदान किया गया। द्वितीय पुरुस्कार सरपंच मलखान पटेल के सौजन्य से 11000 नर्मदा सी सी क्लब रीछावर को प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए ग्रामीणों की विभिन्न मांगों को स्वीकृत करते हुए पचास लाख रुपये देने की घोषणा की जिसका ग्रामीणों ने जमकर स्वागत किया। जिला पंचायत सदस्य ऋचा स्थापक ने भी खिलाड़ियों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन रणजीत सिंह मंटू राजपूत द्वारा किया गया। समिति सदस्य सीताराम राजपूत, रोहित राजपूत, शिवपाल राजपूत, राजा राजपूत, अनुज राजपूत, सूरज राजपूत, मलखान झारिया, सुनील झारिया, राजकुमार ठाकुर, भोजराज आदि ने पुष्पहार पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, दिग्विजय राजपूत, राजेश पटेल, प्रियांक जैन, रंजन स्थापक, मूरत पटेल, सज्जन पटेल, लल्ली पटेल, सुरेन्द पटेल, रमाकांत शुक्ला, अज्जू शुक्ला सरपंच अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मैच के दौरान सैकड़ों की संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें