Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े के साथ प्रबुद्ध नागरिकों की : सिहोरा विकास की रणनीति पर बनी सहमति, विधायक के साथ प्रबुद्धजनों की बैठक

Aditi News Team

Wed, Jan 14, 2026

सिहोरा विकास की रणनीति पर बनी सहमति, विधायक के साथ प्रबुद्धजनों की बैठक

सिहोरा - सिहोरा वासियों के साथ मिलकर सिहोरा को विकास की नई दिशा देने की रणनीति तय की जाएगी। इसी उद्देश्य से मंगलवार को सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े के साथ प्रबुद्ध नागरिकों की एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सिहोरा के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में उपस्थित जनों ने सिहोरा विकास की दूरदर्शी सोच के साथ अनेक महत्वपूर्ण सुझाव रखे। इनमें सिहोरा में महिला महाविद्यालय की स्थापना, केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति, आईटीआई भवन का निर्माण, बारी बहु परियोजना, तथा अरुणाभ घोष स्टेडियम के उन्नयन जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल रहे। इसके अलावा शिक्षा, खेल, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर भी विस्तृत चर्चा हुई।वार्ता में निर्णय बना कि विधायक सिहोरा के जागरूक लोगो की बैठक आयोजित कर सिहोरा विकास की रूपरेखा सुनिश्चित करेंगे।सिहोरा के समग्र विकास में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जावेगी।

विधायक के साथ हुई इस बैठक में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश पांडे, अनिल जैन, अरुण जैन, शिशिर पांडे, राकेश पाठक, रमेश पटेल, नरेंद्र त्रिपाठी, संतोष वर्मा, राजेंद्र गर्ग, सुनील जैन, संजय जैन एवं अंकित तिवारी सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

बैठक में यह सहमति बनी कि सिहोरा के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा तथा जनभागीदारी के माध्यम से सिहोरा को शिक्षा, खेल और अधोसंरचना के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े

जरूरी खबरें