Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

पुलिस अधीक्षक से सख़्त कार्रवाई की मांग : बरमान मेला बिगाड़ने की साजिश? सोशल मीडिया पर IAS अधिकारी के खिलाफ दुष्प्रचार,

Aditi News Team

Sat, Jan 3, 2026

बरमान मेला बिगाड़ने की साजिश? सोशल मीडिया पर IAS अधिकारी के खिलाफ दुष्प्रचार,

पुलिस अधीक्षक से सख़्त कार्रवाई की मांग

नरसिंहपुर।प्राचीन एवं ऐतिहासिक बरमान मेला क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने और प्रशासनिक अधिकारियों की छवि धूमिल करने के आरोपों को लेकर पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को एक लिखित ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कुछ पत्रकारों एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र के तहत सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर भ्रामक खबरें और वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मां नर्मदा तट, बरमान में लगने वाले इस ऐतिहासिक मेले को सुव्यवस्थित और स्वच्छ बनाने के लिए विगत दो माह से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन मिलकर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इसी दौरान कुछ कथित असामाजिक तत्वों द्वारा दुर्भावनापूर्ण इरादे से प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध एकतरफा और अप्रमाणित सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही है।

विशेष रूप से गजेंद्र सिंह नागेश, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, के विरुद्ध कथित तौर पर छवि खराब करने के उद्देश्य से भ्रामक पोस्ट एवं तथाकथित “स्टिंग वीडियो” वायरल किए जाने का आरोप लगाया गया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि इस वीडियो की सूक्ष्म जांच कर यह पता लगाया जाए कि इसे किसने, किस उद्देश्य से और किसके कहने पर बनाया एवं प्रसारित किया।

साथ ही यह भी मांग की गई है कि जनसंपर्क विभाग नरसिंहपुर जिला से उन सभी पत्रकारों एवं अन्य व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त की जाए, जिन्होंने बिना तथ्यात्मक पुष्टि के खबरें एवं वीडियो साझा किए। ज्ञापन में सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में आईटी एक्ट के तहत सख़्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापनकर्ताओं का कहना है कि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए तो इससे न केवल प्रशासनिक छवि को नुकसान पहुंचेगा, बल्कि ऐतिहासिक धार्मिक बरमान मेले के दौरान जिले की सामाजिक शांति एवं सौहार्द भी प्रभावित हो सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर ऐसे तत्वों पर रोक लगाने की अपील की है।

Tags :

गजेंद्र सिंह नागेश, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी,

जरूरी खबरें