Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

विभिन्न विभागों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश : कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Mon, Dec 29, 2025

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक सम्पन्न

विभिन्न विभागों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

नरसिंहपुर, 29 दिसम्बर 2025. कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को समय सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन, टीएल पत्रों और विभिन्न विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का निराकरण संतुष्टि के साथ किया जाए। टीएल पत्रों का जवाब समय सीमा में दिया जाए। उन्होंने कृषि, सहकारिता, उद्योग, उद्यानिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पशु चिकित्सा, मत्स्य, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शहरी अभिकरण, भू- अभिलेख सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं, गतिविधियों और कार्यक्रमों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि जिले के प्रगतिशील कृषकों से सीधा संपर्क स्थापित कर प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करें। जिले में जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लिए 100- 100 किसानों को तैयार करें। कृषकों को व्यवस्थित तरीके से खाद वितरण के लिये बेहतर प्रबंधन किया जाये। उर्वरक की कालाबाजारी पर कठोरता से अंकुश लगायें। इसके अलावा पराली/ नरवाई जलाने की घटनाओं को नियंत्रित कर फसल अवशेष प्रबंधन के लिए हैप्पी सीडर, सुपर सीडर और बेलर की संख्या बढ़ाये। एक बगिया मां के नाम के परियोजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें। ड्रिप स्प्रिंकलर सिंचाई को बढ़ावा दें। सभी जिलों में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के क्रियान्वयन में गति लाई जाये। नई सहकारी दुग्ध समितियों का गठन कर नए मिल्क रूट बनाये जाएं तथा निष्क्रिय दुग्ध समितियों को क्रियाशील बनाया जाए। जिले में आयुष्मान कार्ड का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें। एक जिला- एक उत्पाद योजना के तहत चिन्हांकित उत्पाद को पूर्ण योजनाबद्ध ढंग से उत्पादन/ पैकेजिंग/ मार्केटिंग सुनिश्चित की जाये।

Tags :

नरसिंहपुर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें