Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

वरिष्ठ समाजसेवी स्व अशोक राय की जयंती पर हुए आयोजन : अस्पताल को भेंट किए सैकड़ो इंजेक्शन,साथ ही किया पौधारोपण

Aditi News Team

Tue, Aug 18, 2026

वरिष्ठ समाजसेवी स्व अशोक राय की जयंती पर हुए आयोजन।

अस्पताल को भेंट किए सैकड़ो इंजेक्शन,साथ ही किया पौधारोपण।

गाडरवारा। समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति के संरक्षक रहे स्वर्गीय अशोक राय की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति द्वारा शासकीय सिविल अस्पताल अधीक्षक डॉ उपेंद्र वस्त्रकार, समिति संस्थापक आशीष राय, सचिव बबलू कहार,पूर्व दफेदार जगदीश वैष्णव, आशीष जायसवाल की उपस्थिति में औषधि वितरण सेवा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम भगवान गणेश एवं साईं बाबा की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही स्वर्गीय अशोक राय जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। तद पश्चात शासकीय सिविल अस्पताल को सैकड़ों इंजेक्शन भेंट किए। वहीं अस्पताल अधीक्षक डॉ उपेंद्र वस्त्रकार द्वारा दान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। तद पश्चात साईं सदन में पौधे का रोपण भी किया गया। इस अवसर पर पारिवारिक कैलाश कश्यप,संजय शर्मा, बालकिशन श्रीवास,आशीष कुशवाहा,लकी रजक,ओम राजपूत,सौम्य प्रताप एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति गाडरवारा

जरूरी खबरें