Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

अवैध शराब का फरार तस्कर धनराज लोधी पुलिस की गिरफ्त में : फरार तस्कर के दो साथियों से पूर्व में 44 पेटी देशी शराब और एक चारपहिया (थार) वाहन जप्त किया गया था।

Aditi News Team

Thu, Feb 5, 2026

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध शराब का फरार तस्कर धनराज लोधी पुलिस की गिरफ्त में

• गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा 1 रुपये का नगद इनाम घोषित किया गया था।

• फरार आरोपी गिरफ्तारी देने हेतु स्वयं पुलिस के समक्ष पेश हुआ।

• फरार तस्कर के दो साथियों से पूर्व में 44 पेटी देशी शराब और एक चारपहिया (थार) वाहन जप्त किया गया था।

• घटना दिनांक से ही अवैध शराब तस्कर फरार चल रहा था।

उल्लेखनीय है कि जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत दिनांक 08.01.2026 थाना करेली अंतर्गत एक थार वाहन से लगभग 44 पेटी अवैध देशी शराब जप्त की जाकर आरोपी सुरेन्द्र लोधी निवासी केरपानी एवं सलीम खान निवासी मुशरान वन, नरसिहपुर को गिरफ्तार किया गया था।

उक्त प्रकरण में आरोपी धनराज लोधी की संलिप्तता पाए जाने के फलस्वरूप तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। अपराध पंजीबद्ध होने की सूचना प्राप्त होते ही आरोपी धनराज लोधी फरार हो गया था।

*फरार अवैध शराब तस्कर की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 1 रुपये का नगद इनाम घोषित किया :*

लंबे समय से फरार चल रहा शराब तस्कर धनराज लोधी पुलिस की पकड़ से लगातार दूर भाग रहा था तथा गिरफ्तारी से बच रहा था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं उस पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा 1 रुपये के नगद इनाम की घोषणा की गई। साथ ही आरोपी के पोस्टर तैयार कर उसके ग्राम, सार्वजनिक स्थान एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित कराए गए।

*फरार आरोपी गिरफ्तारी देने हेतु स्वयं पुलिस के समक्ष पेश हुआ:*

जैसे ही यह पोस्टर आरोपी तक पहुँचा और उसकी गिरफ्तारी हेतु घोषित इनाम की जानकारी मिली, वैसे ही देर रात फरार अवैध शराब तस्कर ने पुलिस के समक्ष गिरफ्तारी हेतु स्वयं को प्रस्तुत कर दिया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें