Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड जगदीश पटेल ने बताया : सालीचौका में 22 दिसंबर को पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन,माकपा

Aditi News Team

Sun, Dec 21, 2025

सालीचौका में 22 दिसंबर को पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन,माकपा

मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड जगदीश पटेल ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा मनरेगा को खत्म करने के विरोध में 22दिसंबर 2025 को वामपंथी पार्टियों के देशव्यापी विरोध के तहत नरसिंहपुर जिले के सालीचौका में पुतला दहन एवं वी बी जी राम जी बिल की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा,

कामरेड पटेल ने बताया कि जिले के किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद न मिलने एवं वितरण की अव्यवस्था जिसमें किसानों को आपस में लड़ाने का प्रयास और क्षेत्र से बाहर खाद वितरण पर रोक लगाने और धान खरीदी केंद्र बनाए गए वेयर हाउसों में व्यापारियों की एडवांस धान होने की आशंका को लेकर प्रशासन से तत्काल भौतिक सत्यापन कर वास्तविक किसानों की खरीदी एवं स्लॉट बुकिंग लगातार दिन में खुले रहने की मांग के साथ बसुरिया रोड डांग में स्थित वेयर हाउस के सामने शासन प्रशासन का पुतला दहन। किया जाएगा। जिसके उपरांत सालीचौका नगर में वी बी जी राम जी, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण बिल की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

कामरेड पटेल ने जिले के मजदूर एवं किसानों से सरकार की किसान मजदूर विरोधी नीतियों का एकजुट संघर्ष की अपील की है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर सालीचौका

मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी

जरूरी खबरें