Wednesday 17th of June 2026

ब्रेकिंग

नगद 11 हजार 400 रूपये एवं 13 मोटर सायकिलें जप्त

एसडीएम द्वारा खिलाफ में पारित आदेश को पक्ष में करवाने मांग रहा था घूस

ठेकेदारी की मनमानी के चलते घटिया निर्माण पर कौन लगाएगा अंकुश जिम्मेदार ध्यान दें

जबलपुर में आयोजित 25वीं पूर्वी जोन अंतर-जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में नरसिंहपुर पुलिस का शानदार प्रदर्शन

निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश

रक्तदान, पौधारोपण के साथ साथ शहर की समाजसेवी संस्था हुई सम्मानित : 448 मरीजों का हुआ नेत्र परीक्षण, 101 मरीज मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित

Aditi News Team

Thu, Dec 11, 2025

समाजसेवी आशीष राय के जन्मदिन पर हुए विभिन्न आयोजन।

448 मरीजों का हुआ नेत्र परीक्षण, 101 मरीज मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित।

रक्तदान, पौधारोपण के साथ साथ शहर की समाजसेवी संस्था हुई सम्मानित।

गाडरवारा। समाजसेवा में सदैव समर्पित रहने वाला संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति के संस्थापक आशीष राय के जन्मदिवस पर पीड़ित मानवता की सेवा मे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजनों किया गया। जिसमें सर्वप्रथम नई गल्ला मंडी श्री हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के साथ पौधे का रोपण किया जाएगा। तदपश्चात् सुखसागर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के उपक्रम में शासकीय सिविल अस्पताल के विशेष सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 448 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया जिनसे से 101 मरीजों का मोतियाबिंद आपरेशन हेतु चयनित होने के उपरांत जबलपुर भेजा गया। जिसमें नेत्र सहायक उत्तम सिंह पटेल,एच एस अहिरवार, डॉ दुर्गेश पटेल के साथ साथ सुख सागर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की टीम का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही इसके उपरांत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़ा चढ़कर भाग लेते हुए करीब 51 जागरूक नागरिकों ने रक्तदान का संकल्प लिया साथ ही 15 रक्तवीरो ने रक्त का दान भी किया। जिसमें डॉ.बबीता सिंह,निखिल कुमार साहू,अजय घारू,ताहिर अली,श्रीमति प्रियंका नामदेव का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इसके उपरांत नगर समाज सेवा में समर्पित संस्थाओं का सम्मान किया गया। जिसमें मुख्यातिथि श्रीमति साधना स्थापक पूर्व विधायक,कमलेश राय प्रदेशाध्यक्ष मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग,डॉ अरूण सक्सेना प्रदेशाध्यक्ष जर्नलिस्टस यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश,पंकज चौकसे जिलाध्यक्ष कलचुरी समाज,अनूप जैन वरिष्ठ समाजसेवी,नागेंद्र त्रिपाठी जिला संयोजक ब्राह्मण महासभा एवं अध्यक्षता कुशलेन्द्र श्रीवास्तव समिति संरक्षक इत्यादि की उपस्थिति में सम्मान समारोह का आगाज मां नर्मदा एवं साईं बाबा के तेलचित्र की पूजा अर्चना से हुआ। स्वागत उद्बोधन संस्थापक आशीष राय ने किया। साथ ही अतिथियों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित रहते वाली संस्थाओं का सम्मान करना बहुत ही अनुकरणीय कार्य बताया। साथ ही जन्मदिन पर किसी के आंखों का सहारा बनना यह भी अतुलनीय एवं प्रेरणादाई कार्य होता है। इसके उपरांत समितियों का सम्मान किया गया जिसमें श्री सत्य सांई सेवा समिति,रोटरी क्लब, कदम संस्था,विशाल राम रोटी संस्था, मानव सेवा संघ,दयोदय गोशाला,गायत्री परिवार,प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्व विद्यालय,मां बीजासेन सामाजिक कल्याण सेवा समिति,विजयासन इंस्टीट्यूट,सेवालय परिवार,चेतना संस्था,रामनाम संग्रहालय समिति, लायनेस क्लब,इनर व्हील क्लब,पिरामिड ध्यान केन्द्र संस्था इत्यादि संस्थाएं प्रमुख रही। कार्यक्रम का संचालन रूपेश राय आभार व्यक्त अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया किया। इस अवसर पर आध्यात्मिक इकाई अध्यक्ष महेंद्र साहू,युवा अध्यक्ष रंजन स्थापक,सचिव बबलू कहार,सर्वेश राय,जय श्री जायसवाल, वर्षा चौकसे,डॉ कमलेश सोनी,संजय विश्वकर्मा,अमित श्रीवास,ललित कुर्मी,देवेंद्र चौहान, सोहित जैन,नितेश कुर्मी,आशीष कुशवाहा,लकी रजक,ओम राजपूत,कोमल वर्मा,आदर्श विश्वकर्मा,सकिर खान,मोहित पवार,चंदन राजपूत इत्यादि सहित बिजासन इंस्टीट्यूट एवं अम्बा जी एकेडमी के छात्र छात्राओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सांई श्रद्धा सेवा समिति गाडरवारा

जरूरी खबरें