Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

मौके पर पहुंचे चावरपाठा SDO अनिमेष जैन ने निरीक्षण कर किया लेआउट : गाडरवारा के कौड़िया में चल रही किसानों की भूख हड़ताल में किसान हुए बीमार,

Aditi News Team

Sat, Dec 13, 2025

गाडरवारा के कौड़िया में चल रही किसानों की भूख हड़ताल में किसान हुए बीमार,

बीमार किसानों को एम्बुलेंस से लाया गया गाडरवारा की सिविल अस्पताल

किसानों के धरने को सुनीता पटेल ने दिया समर्थन,

मौके पर पहुंचे चावरपाठा SDO अनिमेष जैन ने निरीक्षण कर किया लेआउट ,

आपको बता दें कि गाडरवारा कौड़ियां में निस्तार का पानी न निकलने से परेशान किसानो की भूख हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रही,जिसमें भूख हड़ताल पर बैठे कुछ किसानों की हुई तबियत खराब,मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने किसानों का किया चेकअप जिन किसानों की हुई थी अधिक तबियत खराब उन्हें एंबुलेंस से इलाज के लिए भेजा गाडरवारा सिविल अस्पताल।

वहीं किसानों के भूख-हड़ताल के तीसरे दिन पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता पटेल ने किसानों के धरने को दिया समर्थन।

वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंचे चावरपाठा के सहायक यंत्री अनिमेष जैन ने मीडिया से रूबरू होकर बताया किसानों के जल भराव की समस्या पर पानी की निकासी के लिए नाली बनाने को लेकर निरीक्षण कर लेआउट कर आज से निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है जो कि शीघ्र ही पूर्ण हो जायेगा। इसी कार्य के लिए मौके पर जेसीबी भी पहुंच चुकी है। आगे देखना यह है कि अब किसानों का अगला कदम क्या होगा, पूरी खबर वीडियो में देखिए किसने क्या कुछ कहा, भूख हड़ताल पर बैठे किसानो एवं सुनीता पटेल तथा डॉक्टर एवं सहायक यंत्री की जुबानी पूरे मामले की कहानी।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

तेंदूखेड़ा विधायक

जरूरी खबरें