Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

सिहोरा में हुआ सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन : सिहोरा(बोहानी)मेें पंचदिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विष्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया

Aditi News Team

Thu, Feb 5, 2026

रिपोर्टर सना खान

सिहोरा में हुआ सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन

गत दिवस सिहोरा(बोहानी)मेें पंचदिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विष्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें इस आयोजन के पुण्यअर्जक श्री किशोरीलाल जैन, राकेश कुमार, मुकेश कुमार जैन, सिद्धांत जैन, मृदुल जैन, दीक्षा जैन, मनाली जैन ने अपनी पूर्ण सहभागिता देते हुये कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर संपूर्ण जैन समाज द्वारा कार्यक्रम में बढचढ कर हिस्सा लिया गया। तथा कार्यक्रम के इन पांच दिनों में सिहोरा में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिससे पूरे सिहोरा में धार्मिक वातावरण की गूंज रही। इस कार्यक्रम में मुनि श्री हर्षित सागर जी एवं विधान आयोजित कराने वाले पूज्य पंडित जी श्री अंकित भैयाजी द्वारा पूर्ण विधि विधान से उक्त सिद्धचक्र महामंडल विधान का लोगों को महत्व बताया और विश्व शांति की कामना की इस अवसर पर बताया कि अंहिसा और शांति के बल पर ही सारे कार्यों को सफल किया जा सकता है कार्यक्रम के अंतिम दिन में भगवान महावीर की पालकी की शोभायात्रा निकाली गई जो कि मंदिरजी से होते हुये ग्राम की मुख्य सडक से निकली। जैन समाज के हर घर के सामने मनमोहन रंगोलियों से परिसर को सजाया गया और महावीर स्वामी का पूजन अर्चन भी किया गया। जिसमें समाज के वरिष्ठ जन सुरेष चंद जी जैन (पूर्व शिक्षक), एवं श्अजीत कुमार जैन, डाॅ. के.सी.जैन एवं अध्यक्ष सुभाष चंद जैन, उत्तम चंद जैन, सुशील कुमार जैन, दिनेश सिंघई, सुनील कुमार, राकेश कुमार (सौधर्म इंद्र), मुकेश कुमार, अक्षय जैन, प्रमोद जैन, संजय जैन, रूपेश जैन, रीतेश जैन ,सैंकी जैन सौरभ जैन ,शुभम, हर्षित जैन,उपसरपंच पल जैन,सिद्धांत जैन योगेश जैन, आलोक जैन सहित समाज की सभी महिलाओं ने भी इस कार्यक्रम में बढचढ कर हिस्सा लिया। तथा इस कार्यक्रम मे ग्राम के लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ। अंत में पुण्य अर्जक परिवार द्वारा सभी के प्रति सफल कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में होने वाले कार्यक्रमो के लिए सहयोग की कामना की।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

विष्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया

पंचदिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान

जरूरी खबरें