Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

नगर में समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने वाले जिनेश जैन : 18 जनवरी को होगा निशुल्क हृदय रोग एवं नेत्र निदान शिविर का आयोजन

Aditi News Team

Sat, Jan 10, 2026

18 जनवरी को होगा निशुल्क हृदय रोग एवं नेत्र निदान शिविर का आयोजन

गाडरवारा । नगर में समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने वाले समाजसेवी जिनेश जैन के द्वारा अनवरत 15 वर्षो से स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से सेवा का कार्य किया जा रहा है । इस वर्ष भी आगामी 18 जनवरी रविवार को निःशुल्क हृदय रोग एवं नेत्र रोग निदान शिविर का आयोजन माताजी स्व. श्रीमति शशि देवी जैन की पंद्रहवीं पुण्य स्मृति मे कामती तिगड्डा स्थित जिनेश जैन फार्म हाउस पर प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा । शिविर में विश्व ख्याति प्राप्त हृदय रोग विशेषज्ञडॉ. प्रमोद मुंदडा वरिष्ठ इंटरनेशनल कार्डिओलाजिस्ट, प्लटीना हार्ट हास्पिटल, नागपुर (महाराष्ट्र) द्वारा हृदय रोग की जांच की जाएगी एव झोतेश्वर में शंकराचार्य नेत्रालय के नेत्र चिकित्सक एवं उनकी टीम निशुल्क नेत्र जांच करेगी । मोतियाबिंद के चिन्हित मरीजो को ऑपरेशन हेतु झोतेश्वर के शंकराचार्य नेत्रालय ले जाया जाएगा उनके आने जाने की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी । शिविर में दवाईयां एवं चश्मा निःशुल्क वितरित किये जायेंगे । शिविर मे ई.सी.जी. ब्लड शुगर (रॅडम) • ब्लड प्रेशर कन्सल्टेशन जांच की भी निशुल्क सुबिधा रहेगी । शिविर का लाभ लेने के लिए डॉ. डी. एस. चौधरी, डॉ. जितेन्द्र महाजन, डॉ. वी. पी. गुप्ता डॉ. उमाशंकर दुबे, डॉ. ओ.पी. नायक, डॉ. अरविन्द जैन, डॉ. संजय मोदी डॉ. संगीत जैन,डॉ. जगदीश वर्मा, डॉ. संदीप फणसलकर, डॉ. श्वेता फणसलकर पंजीयन करा सकते है । आयोजन समिति ने शिवि में आने वाले मरीजो से अपनी सभी पुरानी जांच रिपोर्ट साथ लाने व अपना पंजीयन 17 जनवरी तक आवश्यक कराने निवेदन किया है । शिविर में दवाईयां निःशुल्क प्रदान की जावेगी ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें