Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

नरसिंहपुर पुलिस की अवैध हथियारों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही : गाडरवारा पुलिस ने अवैध पिस्टल रखे आरोपी को किया गिरफ्तार,

Aditi News Team

Tue, Dec 23, 2025

“OPERATION EAGLE CLOW”

नरसिंहपुर पुलिस की अवैध हथियारों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

Ø थाना गाडरवारा पुलिस ने अवैध पिस्टल रखे आरोपी को किया गिरफ्तार,

Ø अवैध देशी पिस्टल,एक जिंदा कारतूस जप्त,

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के द्वारा जिले में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध *“OPERATION EAGLE CLOW”* चलाया जा रहा है ।

दिनांक 22/12/2025 की देर रात थाना गाडरवारा की पुलिस टीम द्वारा अंतर्गत गोल्डन सिटी कॉलोनी गाडरवारा में संदेह के आधार पर बिना नंबर की मोटरसाईकल सवार संदेही की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 40,000 रूपये कीमती अवैध देशी पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस गाँजा जप्त किया गया है ।

*Ø नाम आरोपी :-*

· ब्रजेश कुशवाहा पिता छुट्टन कुशवाहा निवासी ग्राम टाटरा थाना बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम्

*Ø जप्ती :-*

· आरोपी के कब्जे से 40,000 रूपये कीमती अवैध देशी पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस जप्त किया गया ।

*Ø वैधानिक कार्यवाही :-*

· आरोपी के विरूद्ध धारा 25(1)(a),25(1)(b),27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष ज्यूडीशियल रिमांड पर पेश किया गया ।

*Ø कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:-*

· उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, सहायक उप निरीक्षक राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे,बालकृष्ण रघुवंशी,सुजीत बागरी,शिवम पटैल, दीपक राजपूत,शिशुपाल सिंह तोमर,सौरभ मिश्रा,हरिशंकर की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना

गाडरवारा थाना प्रभारी विक्रम रजक

गाडरवारा एसडीओपी रत्नेश मिश्रा

जरूरी खबरें