Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

आरोपी फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर खासकर दक्षिण भारत के लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते थे।

लखनऊ में 14 करोड़ के सात दुर्लभ फाल्कन बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

शरीर से मिले बंदूक के छर्रे; केंद्र ने बिठाई हाई-लेवल जांच करे बोर्ड

गाडरवारा-करेली रोड स्थित शक्कर नदी पुल पर बोलेरो वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।

विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास की बयार : गाडरवारा विधानसभा को 10 करोड़ की छह सड़कों की सौगात

Aditi News Team

Wed, Aug 19, 2026

गाडरवारा विधानसभा को 10 करोड़ की छह सड़कों की सौगात

विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास की बयार

गाडरवारा। नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा विधानसभा निरंतर विकास के नए आयामों को तय कर रही है। क्षेत्र के विकासशील विधायक एवं मध्यप्रदेश के संवेदनशील परिवहन व स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के प्रतिनिधित्व में गाडरवारा विधानसभा में चहुमुखी विकास की बयार बह रही है। विधानसभा क्षेत्र के ढांचागत विकास में कोई कोर कसर नहीं रखी जा रही है और विकास कार्यों के निर्माण निरंतर जारी हैं। गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के विकास के क्रम में विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा लगभग 10 करोड़ की लागत की छह महत्वपूर्ण सड़कें स्वीकृत की गई हैं। जिसके अंतर्गत बाबई चीचली ब्लाक में बैरागढ़ से राजीव नगर तक 0.90 किमी सड़क, साईंखेड़ा ब्लॉक के अंतर्गत सिरसिरी से हरिजन टोला तक 0.62 किमी सड़क, ढिगसरा से इंदिरा आवास टोला तक 1.40 किमी सड़क, अजंदा रोड से मुआर टोला तक 3.40 किमी सड़क, बरहटा से कहार टोला 1.45 किमी सड़क, तूंमड़ा से काछी टोला तक 1.45 किमी सड़क स्वीकृत की गई है, जिनकी लागत लगभग 10 करोड़ है। गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र को इन महत्वपूर्ण सड़कों की सौगात के लिए मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय उदय प्रताप सिंह के प्रति क्षेत्रीयजनों ने आभार व्यक्त किया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मप्र शासन भोपाल

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह मप्र शासन भोपाल

जरूरी खबरें