Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

क्रिकेट मैच के माध्यम से दिया बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का संदेश : नरसिंहपुर में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बालिका क्रिकेट मैच सम्पन्न

Aditi News Team

Sun, Dec 21, 2025

क्रिकेट मैच के माध्यम से दिया बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का संदेश

नरसिंहपुर में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बालिका क्रिकेट मैच सम्पन्न

नरसिंहपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान जिले में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां जिले में आयोजित की जा रही है। बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिका क्रिकेट मैच का आयोजन शासकीय पीएम श्री पीजी कॉलेज नरसिंहपुर स्थित ग्राउंड में शनिवार को किया गया।

      इस अवसर पर डॉ. अनंत दुबे, श्री प्रमेश शंकर शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नरसिंहपुर श्री राधेश्याम वर्मा, प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास सुश्री प्रांजलि मर्सकोले, स्पोर्ट ऑफिसर श्री अर्पित सक्सेना, श्री भानु प्रताप प्रजापति, बाल संरक्षण अधिकारी श्री सौनिध्य सराठे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, स्पोर्ट्स और अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

      क्रिकेट मैच के दौरान शासकीय पीजी कॉलेज तेंदूखेड़ा टीम की कप्तान श्री मोनिका पटेल ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 47 रन बनाए। शासकीय पीएम श्री पीजी कॉलेज नरसिंहपुर की टीम ने बैटिंग करते हुए बिना विकेट खोए मात्र 5.3 ओवर 48 रन बनाकर जीत हासिल की।

      मैच के पश्चात अतिथियों ने सर्वाधिक 29 रन बनाने वाली शिवानी धुर्वे को मैन ऑफ द मैच ट्राफी, उपविजेता टीम को सिल्वर मेडल एवं कप्तान मोनिका पटेल को ट्राफी, पीजी कॉलेज नरसिंहपुर की विजेता टीम को गोल्डन मेडल व टीम की कप्तान आरज़ू कुर्मी को ट्राफी प्रदान की। इसके पश्चात अतिथियों व खिलाड़ियों ने जिले में ज्ञान का दीपक जलाना है- जिले से बाल विवाह मिटाना है आदि स्लोगन से बाल विवाह मुक्त व बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 का पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।

Tags :

नरसिंहपुर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ

बालिका क्रिकेट मैच सम्पन्न

जरूरी खबरें