Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

केरियर काउंसलिंग मेले का सफल आयोजन : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुरज नगर, भदभदा, भोपाल में

Aditi News Team

Fri, Jan 30, 2026

करियर काउंसलिंग मेले का सफल आयोजन

भोपाल।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुरज नगर, भदभदा, भोपाल में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए करियर काउंसलिंग फेयर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों की सही एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।

इस करियर काउंसलिंग मेले में 6 से अधिक विशेषज्ञ अतिथियों ने सहभागिता की। अतिथियों द्वारा छात्रों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, कॉमर्स, आर्ट्स, प्रतियोगी परीक्षाएं, स्किल डेवलपमेंट, सरकारी नौकरियां, विशेष शिक्षा (Special Education) एवं शारीरिक शिक्षा (Physical Education) जैसे विभिन्न क्षेत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता एवं योग्यता के अनुसार करियर चयन करने के लिए प्रेरित किया तथा भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने करियर से जुड़े प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें