Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

प्रमाण सागर जी महाराज के सानिध्य में पूज्य बड़े बाबा के अभिषेक-पूजन : कुण्डलपुर में नए वर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर भक्ति संध्या एवं महाआरती का भव्य आयोजन

Aditi News Team

Sat, Dec 27, 2025

रिपोर्टर जय कुमार जैन

कुण्डलपुर में नए वर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर भक्ति संध्या एवं महाआरती का भव्य आयोजन

नए वर्ष की शुरुआत करेंगे श्रद्धालु भक्त गुणायतन प्रणेता पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के सानिध्य में पूज्य बड़े बाबा के अभिषेक-पूजन के साथ

कुण्डलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र पूज्य बड़े बाबा छोटे बाबा की पावन नगरी कुण्डलपुर में नव वर्ष 2026 का होगा भव्य आगाज युग श्रेष्ठ महासमाधिधारक संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज, विद्यानिधि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य गुणायतन प्रणेता प्रखर वक्ता परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में पूज्य बड़े बाबा के चरणाभिषेक, दर्शन, पूजन के साथ। नव वर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर 2025 बुधवार रात्रि 8:00 बजे से सुप्रसिद्ध गायक नीलेश जैन एंड म्यूजिकल ग्रुप बुढार द्वारा भक्ति संध्या के भव्य आयोजन में हजारों भक्त भक्ति गीतों के आनंद में सराबोर होंगे और रात्रि 12 बजते ही पूज्य बड़े बाबा के श्री चरणों में महा आरती कर करेंगे नए वर्ष का अभिनंदन। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी प्रचार मंत्री जयकुमार जलज ने बताया कि परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 1 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को प्रातः 7:00 बजे से भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का रिद्धि मंत्र अभिषेक ,शांतिधारा प्रातः 8:00 बजे से हजारों हजार श्रद्धालु भक्त पूज्य बड़े बाबा का चरणाभिषेक ,दर्शन पूजन कर करेंगे नए वर्ष की शुरुआत। सायंकाल 7:00 बजे से भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बाबा की संगीतमय महाआरती होगी। इस अवसर पर कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ सहित कमेटी पदाधिकारी सदस्यों ने श्रद्धालु भक्तों से कुण्डलपुर पधार का धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है।

Tags :

कुंडलपुर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

बड़े बाबा का अभिषेक एवं पूजन

जरूरी खबरें