Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

कृषि उत्पाद को विक्रय का उचित मूल्य दिलाने के : प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने नरसिंहपुर में हाट बाजार का हुआ शुभारंभ

Aditi News Team

Thu, Dec 25, 2025

प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने एवं किसानों को उनके कृषि उत्पाद को विक्रय का उचित मूल्य दिलाने के लिए नरसिंहपुर में हाट बाजार का हुआ शुभारंभ

प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने एवं किसानों को उनके कृषि उत्पाद को विक्रय के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय उद्यानिकी परिसर नरसिंहपुर में हाट बाजार का शुभारंभ गुरूवार को हुआ। सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश व ग्राम महगुवां के जैविक कृषक श्री गजेन्द्र सिंह पटेल ने फीता काटकर हाट बाजार का शुभारंभ किया। जिला प्रशासन के सहयोग से कृषि एवं कृषि से संबद्ध विभागों द्वारा कृषकों के उत्पादों को उचित मूल्य दिलाने के लिए यह हाट बाजार का आयोजन किया गया है। उक्त हाट बाजार में जिले के नागरिकों का विशेष उत्साह देखने को मिला और नागरिकों ने अपने पसंद की जैविक/ प्राकृतिक उत्पाद क्रय किए। जिला प्रशासन की अनूठी पहल पर नागरिकों का रूझान देखने को मिला।

परियोजना संचालक आत्मा ने बताया कि हाट बाजार में जैविक/ प्राकृतिक विभिन्न उत्पादों जैसे गुड़, गुड़ कैंडी, गुड़ पाउडर, गुड़ का फूल, गन्ना रस, अदरक, काली मिर्च, सौंफ, अजवाइन, सौंठ आदि से निर्मित गड़, जैविक/ प्राकृतिक अरहर दाल, मूंग दाल, चना दाल, उड़द दाल और श्रीअन्न से संबंधित ज्वार, बाजरा, कुटको, सांवा व कोदो की भी बिक्री हुई। हाट बाजार में जैविक/ प्राकृतिक सब्जियां जैसे पालक, मैथी, आलू, टमाटर, लौकी, गिलकी, ग्राम बरहेटा के देशी सिंघाड़ा, फलों में पपीता, अमरूद, देशी दुग्ध उत्पाद जैसे घी, पनीर आदि की भी बिक्री हुई। सीईओ जिला पंचायत श्री नागेश सहित अन्य अधिकारियों ने यहां लगाए गए जैविक/ प्राकृतिक विभिन्न उत्पादों के स्टॉलों का भ्रमण किया और जानकारी ली।

इस अवसर पर परियोजना संचालक आत्मा श्री आरपी झारिया, महाप्रबंक उद्योग श्री पंकज पटेल, उप परियोजना संचालक श्रीमती शिल्पी नेमा, सहायक संचालक गन्ना श्री अभिषेक दुबे, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, अनुविभागीय कृषि विकास अधिकारी, उद्यान विभाग के अधिकारी व कृषि विभाग के एईओ आत्मा, एटीएम/ बीटीएम सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर सीईओ गजेन्द्र सिंह नागेश

जरूरी खबरें