Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

गाडरवारा में झूलोत्सव प्रारम्भ,मंदिरों में प्रतिदिन हो रहे भजन-कीर्तन : लाड़ो मोदन मंदिर,बांके बिहारी मंदिर में श्री राधाकृष्ण का विशेष श्रृंगार करके झूला में विराजमान कर पूजा अर्चना हो रही

Aditi News Team

Fri, Aug 21, 2026

लाड़ो मोदन मंदिर में झुलोत्सव प्रारम्भ, प्रतिदिन हो रहे भजन-कीर्तन

गाडरवारा । सावन मास में तीज के दिन से भगवान राधाकृष्ण को झूला में विराजमान करके झुलाया जा रहा है। वहीं लाड़ो मोदन मंदिर, बांके बिहारी मंदिर में पिछले शनिवार 15 अगस्त से भगवान राधाकृष्ण का विशेष श्रृंगार करके झूला में विराजमान कर पूजा अर्चना आरती वंदना की जाती है। वहीं लाड़ो मोदन मंदिर में प्रतिदिन भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसका महिलाएं एवं पुरुष खूब आनंद उठा रहे हैं।

लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट के सचिव मयंक अग्रवाल ने बताया कि झूलोत्सव पर अग्रवाल समाज के महिलाओं एवं पुरुषों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है मंदिर को लाईट एवं फूल माला से बहुत ही सुन्दर ढंग से सजाया गया है मंदिरों में झूलोत्सव कार्यक्रम 27 अगस्त  के दिन तक चलेगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट गाडरवारा

जरूरी खबरें