Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

11 मरीजों का इलाज जारी, कलेक्टर-एसपी जांच में जुटे,सागर ज़िले के बंडा की घटना

टाटा शोरूम में डकैती करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार : नरसिंहपुर में मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

Aditi News Team

Tue, Aug 25, 2026

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता — टाटा शोरूम में डकैती करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

• मास्क पहनकर शोरूम में घुसे थे 05-06 बदमाश, गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा।

• तकनीकी साक्ष्यों एवं सूचना तंत्र की मदद से चंद दिनों में आरोपियों तक पहुंची पुलिस।

• गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद।

• डकैती में शामिल दोनों आरोपियों को खण्डवा से किया गया गिरफ्तार।

दिनांक 14.07.2026 की रात्रि लगभग 03:30 से 04:00 बजे थाना कोतवाली नरसिंहपुर क्षेत्र अंतर्गत टाटा शोरूम में 05-06 नकाबपोश बदमाशों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने शोरूम के बाहर स्थित गार्ड रूम में पहुंचकर गार्ड कुंवरमन लोधी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देकर शोरूम में प्रवेश किया। आरोपियों द्वारा शोरूम में तोड़फोड़ कर गार्ड का मोबाइल छीन लिया गया।

घटना की सूचना पर थाना कोतवाली नरसिंहपुर में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीम गठित:* घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित की गई एवं आरोपियों को गिरफ्त में लेने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

गठित टीम द्वारा घटना दिनांक से लगातार अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करते हुए घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों, तकनीकी जानकारी एवं सूचना तंत्र का बारीकी से विश्लेषण किया गया।

*तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस :* पुलिस टीम को प्राप्त महत्वपूर्ण सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पीयूष जायसवाल पिता विजय जायसवाल, उम्र 20 वर्ष एवं कृष्णा जाधव पिता राधेश्याम जाधव, उम्र 19 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम अजंटी, थाना मोघट रोड, जिला खंडवा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य 04 साथियों के साथ मिलकर दिनांक 14.07.2026 की रात्रि टाटा शोरूम में उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

*लूटा गया मोबाइल बरामद :* पुलिस द्वारा आरोपी पीयूष जायसवाल के कब्जे से घटना के दौरान लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

प्रकरण में डकैती की धारा 310 (2) बीएनएस का इजाफा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है

*गिरफ्तार आरोपी :*

• पीयूष जायसवाल पिता विजय जायसवाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम अजंटी, थाना मोघट रोड, जिला खंडवा।

• कृष्णा जाधव पिता राधेश्याम जाधव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम अजंटी, थाना मोघट रोड, जिला खंडवा।

*बरामदगी :* घटना में लूटा गया मोबाइल फोन।

*आगे की कार्यवाही :* प्रकरण में शामिल अन्य 04 फरार आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

*सराहनीय भूमिका :*

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव चाटे, उनि. आशीष बोपचे, उनि. मनीष मरावी, प्र.आर. राजेश बागरी, प्र.आर. यमन बागरी, प्र.आर. जितेन्द्र सिंह ठाकुर, प्र.आर. कुलदीप सोमकुंवर, आरक्षक पंकज द्विवेदी, प्रहलाद माधवे, रोहित चन्पुरिया, महेन्द्र ठाकुर, संजय लोहार, विक्रम सिंह, पंकज सिंह राजपूत एवं साइबर सेल से आरक्षक हेमंत वाडिवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें