Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

जीवन की यात्रा में मंजिल नहीं, दृष्टि तय करती है दिशा"

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह की पहल से डाइट नरसिंहपुर में बनेगा साइंस प्ले पार्क

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

स्टेडियम ग्राउंड में प्रस्तावित मेले को अन्यत्र स्थानांतरित करने : नरसिंहपुर में खिलाड़ियों ,खेल प्रेमी एवं मॉर्निंग, ईवनिंग वॉक संगठन ने सौंपा कलेक्टर महोदय को ज्ञापन,

Aditi News Team

Thu, Jan 29, 2026

रिपोर्टर संदीप राजपूत

स्टेडियम ग्राउंड में प्रस्तावित मेले को अन्यत्र स्थानांतरित करने

नरसिंहपुर में खिलाड़ियों ,खेल प्रेमी एवं मॉर्निंग, ईवनिंग वॉक संगठन ने सौंपा कलेक्टर महोदय को ज्ञापन,

नरसिंहपुर/स्टेडियम ग्राउंड के बीचों-बीच मजदूरों द्वारा गड्ढे खोदे जा रहे थे। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि यहां किसी स्वदेशी मेले का आयोजन प्रस्तावित है। जिले में स्वदेशी मेले के आयोजन का हम सभी स्वागत करते हैं, किंतु उसके लिए स्थान का चयन अत्यंत सावधानीपूर्वक किया जाना आवश्यक है।

स्टेडियम ग्राउंड ऐतिहासिक महत्व का स्थल है। वर्ष 1972 में यहां भारत और फ्रांस के बीच अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच का आयोजन हो चुका है। इसके अतिरिक्त यह नगर का एकमात्र ऐसा मैदान है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे विभिन्न खेलों की अभ्यास करते हैं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की शारीरिक दक्षता (फिजिकल) की तैयारी करते हैं। साथ ही शहर के हजारों नागरिक, बच्चे, महिलाएं एवं वरिष्ठजन यहां प्रातः एवं सायं नियमित रूप से भ्रमण एवं व्यायाम हेतु आते हैं।

अतः आदरणीय कलेक्टर महोदया से विनम्र निवेदन है कि जनहित एवं इस ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उक्त मेले के आयोजन हेतु किसी अन्य उपयुक्त स्थान को स्वीकृति प्रदान करने की कृपा करें, ताकि स्टेडियम ग्राउंड की गरिमा, ऐतिहासिक महत्व एवं जनभावनाओं का सम्मान बना रह सके।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें