Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नियुक्त प्रेक्षक (सेवानिवृत्त आईएएस) श्री अरूण तिवारी ने आज

जनकल्याण शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा में शंखनाद के साथ हुआ हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ : द्वितीय चरणों में अतिथियों द्वारा गौ माता पूजन, धरती माता पूजन,

Aditi News Team

Tue, Feb 3, 2026

गाडरवारा में शंखनाद के साथ हुआ हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ

गाडरवारा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष चल रहा है इसी के निमित्त देश भर में मंडल और बस्ती में हिंदू सम्मेलन हो रहे है,इसी क्रम में गाडरवारा नगर की झंडा चौक बस्ती और पुरानी गल्ला मंडी बस्ती का संयुक्त हिंदू सम्मेलन स्थानीय श्री देव जानकी खिरका मंदिर प्रांगण में मैं संपन्न हुआ ।

जिसका प्रथम चरण सांस्कृतिक कार्यक्रम में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ उपस्थित सभी बंधुओ द्वारा किया गया, सत्यव्रत विद्या निकेतन के बच्चों द्वारा स्वागत नृत्य की प्रस्तुति की गई, शिवाजी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारा राम मंदिर निर्माण गाथा मनमोहक चित्रण किया।

द्वितीय चरणों में अतिथियों द्वारा गौ माता पूजन, धरती माता पूजन,

कन्या पूजन, एवं भारत माता की पूजन कर दीप प्रज्वलित किया मुख्य अतिथि- संत श्री विज्ञान चेतन जी महाराज संकट मोचन हनुमान मंदिर तेंदूखेड़ा का स्वागत रीतेश जी राय पार्षद प्रतिनिधि शिवाजी वार्ड ने, पूज्य श्री महंत बालक दास जी महाराज प्रांतीय संयोजक धर्म जागरण समन्वय विभाग विश्व हिंदू परिषद का स्वागत सर्व समाज की ओर से राव संदीप सिंह ने,मुख्यवक्ता -श्रीमान हरिनारायण जी ममार सह जिला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नरसिंहपुर, का स्वागत कमल जी खटीक अखिल भारतीय हिंदू महासभा प्रदेश मंत्री ने विशिष्ठ अतिथि - मातृशक्ति श्रीमती राखी राजपूत चेयरपर्सन दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल का स्वागत पूजा प्रवेश राय पार्षद जगदीश वार्ड एवं कमलेश भार्गव पुजारी देव अटल बिहारी मंदिर, का स्वागत राजू बिश्नोई द्वारा किया गया।

संत श्री विज्ञान चेतन महाराज ने कहा हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज में नई ऊर्जा चेतना प्रदान कर सनातन संस्कृति सनातन धर्म सामाजिक एकता को बढ़ाना है।

महंत बालक दास जी ने कहा अपने वक्तव्य में कहा कि हम सबको जाति पाति का भेदभाव छोड़कर हम सब मां भारती की संतानें है ऐसा विचार अपने मन में रखना चाहिए हम सब मिलकर चलेंगे तभी भारत माता संपन्न और वैभवशाली होगी।

मातृशक्ति श्रीमती राखी राजपूत ने कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण जल संरक्षण पर अपना वक्तव्य दिया ।

मुख्यवक्ता हरिनारायण द्वारा संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला ।

सम्मेलन का समापन वंदे मातरम गीत से हुआ, कार्यक्रम का संचालन अरविंद अग्रवाल नगर सह कार्यवाह एवं आभार प्रदर्शन गौरव शुक्ला बस्ती प्रमुख द्वारा किया गया।सम्मेलन में बड़ी संख्या में राष्ट्रप्रेमी मातृशक्ति एवं पुरुष वर्ग उपस्थित थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गाडरवारा

जरूरी खबरें