Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

नरसिंहपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही : दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

Aditi News Team

Sat, Nov 7, 2026

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

गोटेगांव, नरसिंहपुर एवं करेली में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

नरसिंहपुर।दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले में दूषित एवं मिलावटी खाद्य सामग्री के विक्रय पर रोकथाम के लिए कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री सारिका दुबे एवं श्रीमती कविता राठौर द्वारा गोटेगांव, नरसिंहपुर एवं करेली के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुंदा पेड़ा, मिल्क केक, पेड़ा, खोवा, बर्फी, मगज के लड्डू एवं मीठा खोवा सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 40 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों एवं विक्रेताओं को खाद्य सामग्री निर्माण एवं भंडारण परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं शुद्ध मिठाइयों का विक्रय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं स्वच्छता के संबंध में आवश्यक हिदायत भी दी गई। खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री सारिका दुबे

जरूरी खबरें